Daily Horoscope
✕

भारतीय दवा ने बचा ली ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति की जान

Updated: शनिवार, 18 जून 2016 (14:52 IST)
एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति कुछ समय पहले हेपेटाइटस सी नाम की बीमारी से ग्रस्त था। इसकी वजह से उसे लिवर सिरेसिस होने की संभावनाएं थी, इसकी वजह से उसकी मौत बहुत नजदीक थी। उसे इस बीमारी से निजात पाने के लिए सिवोल्डी नाम की दवा की जरूरत थी।
यही एक दवा थी जिसके इस्तेमाल से उसकी जान बच सकती थी। डॉक्टर ने उसे इस दवा की 84 गोलियों का कोर्स करने के लिए कहा था। लेकिन यह दवा बहुत महंगी थी और हर एक कैप्शूल की कीमत एक हजार ऑस्ट्रेलियन डॉलर थी। और इस तरह से कुल दवाई के लिए उसे एक लाख ऑस्ट्रेलियन डॉलर चुकाने पड़ते। जेफरी जो एक इतिहासकार व लेखक हैं उनके पास इतने पैसे नहीं थे। इससे वे बहुत निराश हो गए। 
 
लेकिन कहते हैं ना कि देर आए तो दुरुस्त आए।  कुछ दिनों बाद उन्हें पता चला कि उन्हें यही दवा सस्ते दाम में भारत में मिल सकती है। उनके मुताबिक भारत में उसी दवा की कीमत ऑस्ट्रेलिया से 100 गुना सस्ती यानी 10 डॉलर है। 
 
जेफरी ने एक अंग्रेजी चैनल को बताया कि उसी दवाई की कीमत भारत में मात्र 10 ऑस्ट्रेलियन डॉलर है। उन्होंने बताया कि जैसे ही मैंने अपने घर लौटकर उन दवाइयों को लेना शुरू किया मेरे हालात में सुधार आना भी शुरू हो गया। और 11वें दिन तक मेरा लिवर सामान्य तरीके से काम करने लगा और चार हफ्तों में मेरे खून में कोई वायरस भी नहीं रह गया।
 
जैफरी की इस आपबीती की कहानी पूरी ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में छाई हुई है। इसके साथ ही इस पर बहस भी शुरू हो गई है कि क्या जिंदगी बचाने वाली दवा का रेट इतना ज्यादा होना चाहिए। जैफरी ने आगे बताया कि कि अगर किसी के पास पैसा नहीं है तो यहां यह बीमारी एक मौत की सजा के समान है। 
 
जैफरी ऑस्ट्रेलिया में उस बीमारी से जूझ रहे अन्य लोगों के लिए भारत से दवाई मंगवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें सप्ताह में उन लोगों के फोन आते रहते हैं जिन्हें हैपेटाइटस सी है। और वे सहर्ष उन लोगों की मदद करते हैं।
Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

जेएनयू से बर्खास्त किए गए कांग्रेस सांसद अंगोमचा; आरोपों को बताया राजनीतिक 'विच हंट', एक्शन में भाजपा

मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने कार्यवाही पर लगाई रोक

हर्ष संघवी का बड़ा ऐलान: त्योहारों में GSRTC चलाएगा 1,600 अतिरिक्त एसटी बसें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

अगला लेख