sundarkand

डीन रॉबर्ट ने कहा- चीन से पीछे होने के कारण 'तीव्र गति से' आगे बढ़ रहा भारत

Updated: शुक्रवार, 26 मई 2017 (11:29 IST)
अमेरिकी कांग्रेस की एक सुनवाई के दौरान सांसदों को बताया गया कि भारत अपने पड़ोसी चीन से पीछे होने के कारण अमेरिका जैसे देशों को व्यापक अवसरों की पेशकश कर एक बड़े लक्ष्य के साथ विकास में तेज गति हासिल करने के लिए 'तीव्र गति से' आगे बढ़ रहा है।
 
यूनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड, स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी के प्रोफेसर एवं डीन रॉबर्ट ओर ने कहा, 'भारत नवीकरणीय उर्जा जैसे कई क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है।'
 
रॉबर्ट ने कहा, 'सौर और पवन उर्जा को लेकर उनके (भारत के) बड़े लक्ष्य हैं। वे उन्हें पूरा कर रहे हैं। और वे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर निवेश आकर्षित करना जारी रखेंगे।
 
प्रधानमंत्री की स्मार्ट शहरों की उनकी पहल के अनेक आयाम हैं। लेकिन मेरा मानना है कि यह विकास और अर्थिक मोर्चे को लेकर एक रणनीतिक दृष्टि है।' उन्होंने कहा कि पिछले साल उन्होंने न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग के साथ भारत की यात्रा की थी और वहां के शीर्ष कारोबारी नेताओं से इस बारे में बात की कि वे जलवयु अैर अंतरिक्ष क्षेत्र में क्या करने जा रहे हैं।

उधर, हार्वर्ड के जाने माने अर्थशास्त्री माइकल ई पोर्टर ने आज जोर देकर कहा कि भारत में प्रगति के कई संकेत हैं तथा उसके पास 'जीतने' के लिए आवश्यक सभी तत्व हैं और 'वह जीतेगा।'
 
नीति आयोग ने ट्वीट की एक श्रृंखला में पोर्टर के हवाले से कहा, 'भारत के पास जीतने के लिए आवश्यक सब कुछ है, वह जीतेगा।' पोर्टर ने 'राष्ट्रों एवं क्षेत्रों की प्रतिस्पर्धा: नई अंतरदृष्टि' विषय पर तीसरे नीति व्याख्यान में कहा, 'समृद्धि प्रदर्शन के चार्ट पर भारत एक बहुत अच्छे स्थान पर है। हमें यहां प्रगति के कई संकेत दिखाई दे रहे हैं।'
 
उन्होंने कहा, 'भारत में जनधन आधार मोबाइल (जेएएम) मॉडल जैसी पहल भारत की आर्थिक नीति और विकास की प्रक्रिया में नए आयाम स्थापित कर रही हैं।' इससे पहले पोर्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। (भाषा)
 
Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नेपाल बाढ़ हादसा : फंसे हुए गुजरातियों की मदद के लिए गुजरात सरकार सक्रिय, प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघानी ने दी बड़ी जानकारी

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

युवा विद्यार्थी मंथन में CM धामी का संवाद, बोले- युवा पीढ़ी के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड

Rajgarh Bus Accident : राजगढ़ में बड़ा स्लीपर बस हादसा, 4 यात्रियों की मौत, ब्रिज पर तिरछी हुई बस, नीचे गिरे यात्री

अगला लेख