dharma sangrah
✕

भारत के 91 प्रतिशत नए कम्प्यूटर पायरेटेड सॉफ्टवेयर पर चल रहे : माइक्रोसॉफ्ट

Updated: शनिवार, 3 नवंबर 2018 (00:44 IST)
सिंगापुर। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक उसकी तरफ से भारत से खरीदे गए नए पर्सनल कम्प्यूटरों में 90 प्रतिशत से अधिक में पायरेटेड (चोरी के) सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल का स्तर काफी ऊंचा था। कंपनी के एक विश्लेषण में भारत सहित 9 एशियाई देशों में निजी कम्प्यूटर में इंस्टॉल कई सॉफ्टवेयर पायरेटेड पाए गए।
 
 
माइक्रोसॉफ्ट ने इस साल मई से जुलाई के बीच भारत सहित अन्य देशों से निजी कम्प्यूटर खरीदे और उसके बाद उनका परीक्षण किया। परीक्षण से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण में पाया गया कि 9 देशों से खरीदे गए 83 फीसदी से अधिक कम्प्यूटरों में पायरेटेड सॉफ्टवेयर इंस्टॉल है।
 
परीक्षण दिखाते हैं कि भारत से खरीदे गए 91 प्रतिशत नए कम्प्यूटर में पायरेटेड सॉफ्टवेयर पाए गए। इसके बाद इंडोनेशिया (90 प्रतिशत), ताईवान (73 फीसदी), सिंगापुर (55 प्रतिशत) और फिलिपींस (43 प्रतिशत) का नंबर आता है, वहीं सबसे बुरे आंकड़े दक्षिण कोरिया, मलेशिया, वियतनाम और थाईलैंड के रहे। इन देशों से खरीदे गए शत-प्रतिशत कम्प्यूटरों में पायरेटेड सॉफ्टवेयर पाए गए। (वार्ता)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख