dharma sangrah

चीन-भारत संबंध तनाव की स्थिति में, कारगर नहीं है यह व्यवस्था

Updated: बुधवार, 12 अक्टूबर 2016 (14:50 IST)
वॉशिंगटन। पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन का कहना है कि चीन-भारत संबंध तनाव की स्थिति में हैं और इनके पुनरावलोकन की जरूरत है, क्योंकि बदल चुके हालात में वर्ष 1988 की व्यवस्था कारगर उपाय नहीं है।
 
मेनन ने बताया कि भारत-चीन संबंध तनाव की स्थिति में हैं। आप यह तनाव देख सकते हैं। मसूद अजहर को आतंकवादी का दर्जा देना, एनएसजी (परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह), मेरा मतलब है कि मुझे यह सब गिनाने की जरूरत नहीं है इसलिए इस रिश्ते में तनाव तो है। 
 
भारत में इस सप्ताह के अंत में होने जा रहे 2 दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत पहुंचने से पहले मेनन ने कहा कि यह सब संबंधों में तनाव के संकेत हैं, जहां दोनों देशों के बीच पर्याप्त रणनीतिक संवाद नहीं है। बहरहाल, पूर्व विदेश सचिव ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को लेकर वे निराशावादी नहीं हैं।
 
उन्होंने अपनी किताब 'च्वॉइसेज : इनसाइड द मैकिंग ऑफ इंडियाज फॉरेन पॉलिसी' में लिखा है मैं भारत-चीन संबंधों के भविष्य के बारे में निराशावादी नहीं हूं। इस किताब का विमोचन पिछले सप्ताह ब्रूकिंग इंस्टीट्यूट में हुआ था और यह दुनियाभर के स्टोर्स में अगले सप्ताह नजर आएगी।
 
विदेश नीति के पहलू पर मेनन ने कहा है कि निश्चित रूप से वे निरंतरता बनाए रखने के मोदी सरकार के प्रयासों को देखते हैं। वर्ष 2011 से 2014 तक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे मेनन ने कहा कि कई चीजें की गईं, उदाहरण के लिए बांग्लादेश के साथ भूमि सीमा समझौता व अमेरिका के साथ संबंधों में भी प्रयास किए गए हैं तथा लुक ईस्ट से एक्ट ईस्ट तक कई चीजें पहले भी हुईं और निरंतर जारी हैं। (भाषा) 
 
Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

रक्षाबंधन पर हर साल बहनों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब तक बांटे 188 करोड़ रुपए से अधिक के नि:शुल्क टिकट

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

अगला लेख