Hanuman Chalisa
✕

इमरान खान का इस्तीफा देने से इंकार, कहा- मैं किसी के भी दबाव में नहीं आऊंगा

Updated: गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019 (11:08 IST)
इस्लामाबाद। जबसे जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से आर्टिकल 370 (Article 370) हटाया गया है और पाकिस्तान आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है, तब से ही इमरान खान को पद से हटाए जाने की मांग में तेजी आ गई है।
ALSO READ: बौखलाए इमरान खान ने कहा- मैंने सेना को तैयार रहने को कहा है
फजलुर्रहमान ने की तैयारी : जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के नेता मौलाना फजलुर्रहमान ने इमरान खान को सत्ता से बेदखल करने के लिए इस्लामाबाद तक आजादी मार्च निकालने की तैयारी कर दी है। इसके उलट इमरान ने कहा कि वे किसी के भी दबाव में इस्तीफा नहीं देंगे।
 
उन्होंने वरिष्ठ पत्रकारों और विश्लेषकों के साथ चली बैठक में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम की ओर से उठाई जा रही मांगों के बारे में चर्चा कर मुद्रास्फीति के मुद्दों, बेरोजगारी और विदेश नीति को लेकर उचित कदम उठाए जाने की बात भी कही।
ALSO READ: इमरान खान के काम से नाखुश है अवाम, पूरा नहीं कर पाएंगे कार्यकाल : बिलावल भुट्टो
प्रदर्शन से भारत में खुशी का माहौल : इमरान कहा कि मौलाना फजलुर्रहमान को साजिश के तहत ऐसा कर रहे हैं और मेरे इस्तीफे का तो कोई सवाल ही नहीं है और मैं इस्तीफा नहीं दूंगा। आजादी मार्च एक एजेंडे पर आधारित होकर इसे विदेशी समर्थन है। जेयूआई-एफ के विरोध प्रदर्शन से भारत में खुशी का माहौल है।
 
हालांकि बैठक में इमरान खान ने स्वीकार किया कि महंगाई और बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है और उनकी सरकार इसे सुलझाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वे किसी के भी दबाव में इस्तीफा नहीं देने वाले।
 
27 अक्टूबर को आजादी मार्च : सिंध से 27 अक्टूबर को आजादी मार्च निकाला जाना है। इमरान, फजलुर्रहमान की मांगों को लेकर उनसे मिलने को तैयार हैं। उन्होंने बैठक में साफ कह दिया है कि इस मुद्दे पर किसी भी तरह का गतिरोध नहीं बढ़ना चाहिए तथा मौलाना की ओर से 27 अक्टूबर को सिंध से आजादी मार्च के रूप में निकाले जाने वाले आंदोलन को हम रोकेंगे नहीं। यह आंदोलन 31 अक्टूबर को इस्लामाबाद पहुंचेगा।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख