Hanuman Chalisa
✕

इमरान का निर्देश, नवाज के साथ मरियम को भी उसी अस्पताल में भर्ती करें

Updated: शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019 (13:03 IST)
लाहौर। प्रधानमंत्री इमरान खान ने गंभीर रूप से बीमार चल रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ मरियम नवाज को भी उसी अस्पताल में रखने के निर्देश दिए हैं। पंजाब के गवर्नर चौधरी मुहम्मद सरवर ने इसकी जानकारी दी।
ALSO READ: नवाज को देखने अस्पताल पहुंचीं बेटी मरियम खुद बीमार हुईं, अस्पताल में भर्ती
जियो न्यूज के अनुसार सरवर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मरियम और नवाज की सेहत के बारे में जानकारी मांगी। खान ने पंजाब सरकार को निर्देश दिए कि नवाज शरीफ के साथ सर्विसेज अस्पताल में मरियम को शिफ्ट करने की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएं।
 
सूत्रों ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार से भी बात की और उन्हें निर्देश दिया कि यह इंतजाम किया जाए कि मरियम अपने पिता के साथ सर्विसेज अस्पताल में रुक सकें। अल अजीरिया स्टील मिल्स मामले में कोट लखपत जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री को स्वास्थ्य बिगड़ने पर सर्विसेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने कहा था कि नवाज के शरीर में प्लेटलेट खतरनाक स्तर तक गिर गए हैं।
 
बुधवार को मरियम की तरफ से दावा किया गया था कि उसने अपने बीमार पिता से सर्विसेज अस्पताल में 1 घंटे की मुलाकात की अनुमति मांगी थी जिसे जवाबदेही अदालत ने खारिज कर दिया। मरियम को भी बीमार होने पर उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां नवाज भर्ती थे।
 
मरियम को बाद में कोट लखपत जेल भेज दिया गया। मरियम को फिर से कोट लखपत जेल भेजने पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के नेताओं ने सरकार की आलोचना की थी। उनका आरोप था कि मरियम की चिकित्सा जांच और उपचार पूरा नहीं किया गया है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख