1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Imran Khan on India Pakistan war

इमरान ने कहा- जंग शुरू हुई तो न मैं रोक पाऊंगा और न ही नरेन्द्र मोदी

Imran Khan
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के दो विमानों को गिराने का दावा करते हुए कहा कि यदि भारत और पाकिस्तान के बीच जंग शुरू हुई तो यह किसी के भी नियंत्रण में नहीं रहेगी। इसे न तो मैं रोक पाऊंगा न ही भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। 
 
इमरान ने दावा किया कि भारत के दो मिग विमानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार की, हमने उन्हें गिरा दिया। उन्होंने कहा कि हमने जो आज एक्शन लिया है, उसका मकसद अपनी ताकत दिखाना था। 
 
पाक प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं भारत से कहना चाहता हूं कि हम लोग अक्ल और भरोसे से काम लें। उन्होंने कहा कि पुलवामा में जो कुछ हुआ है, उसके बाद भारत जिस दर्द से गुजर रहा है, वह मुझे पता है।
 
इमरान ने कहा कि दुनिया में इससे पहले भी लड़ाइयां हुई हैं, लेकिन इसका पता नहीं चला कि वो खत्म कब होंगी।
अगला लेख
जेवराती मांग से सोना चमका, चांदी भी हुई महंगी