1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Exposes Pakistan's lie

पाकिस्तान का झूठ सामने आया, विमान गिराने की बात से मुकरा

Pakistan lie Exposes
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच सोशल मीडिया पर भी एक समानांतर जंग छिड़ गई है। दोनों ही देशों के बीच युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच, पाकिस्तान की ओर से दावा किया गया था कि उसने भारत के दो विमान मार गिराए हैं।
 
इस बीच, खबर है कि पाकिस्तान ने कबूल किया है कि उसने भारत का कोई विमान नहीं गिराया है। इससे न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें आग की तरह फैल गई थीं, जबकि भारत की ओर से कहा गया था कि उसके किसी भी विमान को नुकसान नहीं पहुंचा है। 
 
इस दौरान सोशल मीडिया पर फर्जी फोटो और वीडियो वायरल किए जा रहे थे। पाकिस्तान के कबूलनामे के बाद अब भारतीय पक्ष के दावे की पुष्टि हो गई है। पाकिस्तान ने कहा है कि बडगाम विमान क्रैश में पाकिस्तान का हाथ नहीं है। दूसरी ओर, सरकार ने पाकिस्तानी उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ा दी है। 
 
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर एक भारतीय विमान की दुर्घटनाग्रस्त फोटो डाली गई थी, जो कि पूरी तरह फर्जी थी। कुछ लोगों ने असली घटना से जुड़ा फोटो साझा किया था, जो कि पा‍क समर्थकों के दावे को पूरी तरह झुठलाता है। 
अगला लेख
अरुण जेटली का बड़ा बयान, अमेरिका एबटाबाद ऑपरेशन कर सकता है तो भारत क्यों नहीं