dharma sangrah
✕

खतरे में इमरान की कुर्सी, हजारों समर्थकों के साथ मौलाना करेंगे आजादी मार्च

Updated: गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019 (09:32 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व को इस हफ्ते एक मौलाना के मार्च से चुनौती मिल रही है। मौलाना फजल-उर-रहमान, इमरान खान के इस्तीफे की मांग के साथ हजारों समर्थकों के संग राजधानी इस्लामाबाद में मार्च करेंगे।
 
रहमान का दावा है कि प्रधानमंत्री ने पिछला चुनाव नहीं जीता था बल्कि ताकतवर फौज ने उनका 'चयन' किया था। खान ने इस आरोप का खंडन किया है लेकिन पाकिस्तान के विपक्ष ने जुलाई में 2018 के चुनाव से पहले ही देशभर में इसे फैला दिया था।
ALSO READ: इमरान खान का इस्तीफा देने से इंकार, कहा- मैं किसी के भी दबाव में नहीं आऊंगा
रहमान ने मार्च से पहले पत्रकारों से कहा कि इस सरकार के जाने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। सबसे बड़ी इस्लामी पार्टियों में शुमार जमीयत उलेमा-इस्लाम (जेयूआई-एफ) के अध्यक्ष रहमान ने कहा कि पाकिस्तान को वापस लोकतांत्रिक राह पर लौटाने के लिए इसके अलावा कोई और रास्ता नहीं है।
जेयूआई-एफ 'आजादी मार्च' के लिए देशभर से समर्थकों को जुटा रही है। यह मार्च इस्लामाबाद की ओर बढ़ेगा जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। रहमान बुधवार को लाहौर में थे और गुरुवार शाम तक इस्लामाबाद पहुंच सकते हैं। उधर प्रधानमंत्री खान खुद ऐसी परिस्थितियों से वाकिफ हैं। 2014 में विपक्ष के नेता के तौर पर उन्होंने इस्लामाबाद में महीनों तक प्रदर्शनों का आयोजन किया था, लेकिन वे सरकार गिराने में नाकाम रहे थे।
 
जेयूआई-एफ मदरसों में पढ़ने वाले हजारों छात्रों को जुटाने की कुव्वत रखती है और उसका अशांति पैदा करने का इतिहास है। इसे देखते हुए प्रशासन ने राजधानी के राजनयिक इलाके को सील कर दिया है। खान 2018 से भ्रष्टाचाररोधी एजेंडा चला रहे हैं। उन्होंने डीजल का लाइसेंस देने में हुए भ्रष्टाचार में रहमान की कथित संलिप्पता को लेकर उन्हें 'मौलाना डीजल' कहा था।
 
रहमान 2018 के चुनाव में खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार से हार गए थे। इस मार्च से पहले देशभर के कारोबारियों ने 2 दिन की हड़ताल शुरू कर दी जिससे खान पर दबाव और बढ़ा है। रहमान चाहते हैं कि खान पद छोड़ें और 'स्वतंत्र और निष्पक्ष' चुनाव हों।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

अगला लेख