sundarkand

आसान नहीं है इमरान खान की राह, विरोध के लिए पीपीपी और नवाज की पार्टी ने मिलाया हाथ

Updated: रविवार, 12 अगस्त 2018 (18:00 IST)
इस्लामाबाद। क्रिकेट के बाद पाकिस्तान की राजनीति की 'पिच' पर जलवा बिखेरने के बाद सत्ता के सिंहासन पर पहुंचने वाले इमरान खान के खिलाफ संसद में विरोध का बिगुल फूंकने के लिए विपरीत धुरी के दो प्रमुख राजनीतिक दलों ने हाथ मिलाया है।
 
शरीफ परिवार नियंत्रित पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और भुट्टो परिवार की बादशाहत वाले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने 18 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे खान के खिलाफ गठबंधन तैयार किया है। पाकिस्तान की राजनीति में विपरीत धुरी माने जाने वाले ये दोनों दल वक्त के तकाजे पर एक हुए हैं।
 
विश्लेषकों का कहना है कि अगर पीएमएल-एन और पीपीपी अपनी एकता बरकरार रख पाती हैं तो वे खान के लिए मुसीबत खड़ा कर सकती हैं। पीएमएल-एन के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि चुनाव परिणामों में हेराफेरी हुई है और हम संसद के भीतर इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएंगे। पीपीपी के एक नेता ने कहा कि दोनों दल महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं विधायी मुद्दों को लेकर  अगले कुछ वर्षों तक संसद के भीतर संयुक्त बल के रूप में साथ रहेंगे।
 
खान की अध्यक्षता वाली पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने 272 सदस्यीय राष्ट्रीय संसद के चुनाव में 116 सीटें जीती हैं और कुछ सहयोगी दलों के समर्थन से देश में नई सरकार के गठन की तैयारी में जुटी है।
 
दूसरी तरफ विपक्षी दलों का दावा है कि पीटीआई को देश की सेना का समर्थन है, हालांकि पीटीआई और सेना ने इस तरह के किसी भी आराप को खारिज किया है। (वार्ता) 

Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

LIVE: हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र, लोकसभा अनिश्‍चितकाल के लिए स्थगित

खड़गे की रैली के बाद मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर बवाल, नाराज कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

लद्दाख के लेह में 5.5 तीव्रता का भूकंप, सुबह-सुबह कांपी धरती; घरों से बाहर निकले लोग

बिना प्याज-लहसुन की मछली शाकाहारी? संजय निषाद के बयान पर नेहा सिंह राठौर का तंज, मुंबई में घर को लेकर भी बवाल

UP में अग्निवीरों की बंपर भर्ती, 6 बड़े शहरों में रैलियों की तैयारी शुरू, 17 अगस्त से अप्रैल 2027 तक चलेगा अभियान!

अगला लेख