Daily Horoscope
✕

लंदन की प्रयोगशाला में पहली बार 'मानव अंडे' तैयार करने का दावा

Updated: शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018 (21:34 IST)
लंदन। एडिनबरा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार प्रयोगशाला में सफलतापूर्वक मानव अंडे विकसित करने का दावा किया है। इससे प्रजनन संबंधी इलाज कराने वाले दंपतियों को आशा की नई किरण मिलेगी।



विशेषज्ञों का मानना है कि इस नए प्रयोग से न केवल यह समझने में मदद मिलेगी कि मानव अंडे किस प्रकार से बनते हैं बल्कि यह कीमोथेरेपी अथवा रेडियोथेरेपी से गुजर रही महिलाओं जिनमें समय पूर्व प्रजनन क्षमता का हृास हो जाता है उनके लिए उम्मीद की नई किरण दिखाएगा।

इससे पहले चूहों में इसे सफलता पूर्वक किया जा चुका है लेकिन मानव अंडों में यह जटिल साबित हुआ। इस शोध में शामिल प्रोफेसर ई टेल्फर ने कहा, ‘इस सिद्धांत का साक्ष्य मिलना उत्साहवर्धक है कि मानव ऊतक में इस चरण तक पहुंचना संभव हैं। लेकिन अंडों की गुणवत्ता का परीक्षण और इसे संरक्षित करने की स्थितिओं में सुधार के लिए बहुत काम करने की जरूरत है।’

प्रोफेसर टेल्फर  के मुताबिक यह मानव अंडों के विकास को बेहतर तरीके से समझने के लिए महत्वपूर्ण खोज है। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख