dharma sangrah

वैज्ञानिकों ने पता लगाया कि पढ़ने के दौरान कैसे काम करती हैं दिमाग की परतें

Updated: गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019 (08:08 IST)
लंदन। पहली बार शोधकर्ताओं ने यह पता लगाने में सफलता पाई है कि पढ़ने के दौरान मस्तिष्क की 2 परतें आपस में किस प्रकार संचार स्थापित करती हैं। इस खोज से न्यूरो इमेजिंग तकनीक और मस्तिष्क में फैली तंत्रिकाओं के जाल की संरचना की हमारी समझ में वृद्धि होगी। साथ ही इस अध्ययन से मानव मस्तिष्क भाषा को किस प्रकार समझता है, यह जानने में सहायता मिलेगी।
ALSO READ: चमत्कारिक शाम्भवी मुद्रा, बच्चों का दिमाग होगा तेज
'पीएनएएस जर्नल' में प्रकाशित शोधपत्र के अनुसार जब व्यक्ति कोई शब्द पढ़ता है तो मस्तिष्क में 2 प्रक्रियाएं एकसाथ होती हैं। वैज्ञानिक भाषा में एक प्रक्रिया 'बॉटम-अप' कहलाती है जिसके द्वारा मस्तिष्क अक्षरों को पहचानता है और दूसरी प्रक्रिया 'टॉप-डाउन' कही जाती है जिससे मस्तिष्क स्मृति की सहायता से उन शब्दों का अर्थ समझता है।
ALSO READ: अनोखे स्वाद वाला सेहतमंद शाही शेक दिमाग को रखे तरोताजा
नीदरलैंड्स स्थित मैक्स प्लांक इंस्टीट्यूट फॉर साइकोलिंग्विस्टिक्स के शोधकर्ताओं ने कहा कि बिना मस्तिष्क को खोले उसके भीतर विभिन्न परतों के बीच जाने वाले संदेश को मापना बेहद कठिन था इसलिए उन्होंने मस्तिष्क के भीतर एक मिलीमीटर से भी पतली परतों की पड़ताल के लिए लैमिनर फंक्शनल मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (एक विशेष प्रकार की एमआरआई तकनीक) का प्रयोग किया।
 
अध्ययन में भीतरी परतों में टॉप-डाउन प्रक्रिया की सूचना जबकि मझली परतों में बॉटम-अप की जानकारी प्राप्त हुई। इसके लिए शोधकर्ताओं ने एक प्रयोग किया जिसमें 22 डच नागरिकों को उनकी भाषा के कुछ वास्तविक और कुछ छद्म शब्द पढ़वाए गए जिसके दौरान उनके दिमाग पर अध्ययन किया गया।
 
मैक्स प्लांक इंस्टीट्यूट के शोधकर्ता पीटर हागुर्ट ने कहा कि मस्तिष्क की ऊपरी सतह कॉर्टेक्स में इस प्रकार का प्रयोग सफलतापूर्वक पहली बार किया गया जिससे भाषा विज्ञान और दिमाग की संरचना के बारे में जानने में सहायता मिलेगी। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख