kundali milan
✕

चीनी सेना ने संभाला मोर्चा, हांगकांग में क्यों भड़की हिंसा....

Updated: रविवार, 17 नवंबर 2019 (13:18 IST)
मास्को। हांगकांग में लोकतंत्र की मांग को लेकर पिछले 6 महीनों से जारी हिंसा थमने का नाम हीं नहीं ले रही है। सरकार-विरोधी प्रदर्शनकारियों ने पिछले कुछ दिनों से सड़कें, सुरंगें और पुलों को अवरुद्ध कर शहर का यातायात बाधित कर रखा है। हिंसक प्रदर्शन और उसे काबू करने के प्रयास में कई लोग घायल हो गए।
 
विश्वविद्यालय विरोध आंदोलन के एक नए केंद्र बिंदु के रूप में उभरे हैं, शहर भर के कई परिसर में अस्थायी रूप से विरोध शिविर बन गए हैं। हांगकांग की चीनी यूनिवर्सिटी के मैदान में हजारों प्रदर्शनकारी मौजूद हैं और सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। 
 
साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट के अनुसार, आज सुबह करीब 100 की संख्या में नकाबपोश लोगों ने विश्वविद्यालय के समीप अवरुद्ध सड़क को खाली कराने के लिए आए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बल का प्रयोग करते हुए उन्हें वापस भेजने की कोशिश की और फिर पुलिस ने आकर नकाबपोश लोगों को जाने के लिए कहा।
 
जब ये लोग जाने लगे तब कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकारियों ने इसके बदले ईंट और पेट्रोल बम से हमला किया।
 
इस बीच प्रदर्शनों को रोकने के लिए चीन ने सेना तैनात कर दी है। सैनिकों ने सड़कों से प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए मार्च किया। 
 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

अगला लेख