kalsarpa dosh calculator
✕

हांगकांग के पास समुद्र में तेल रिसाव के कारण 13 बीच बंद

Updated: बुधवार, 9 अगस्त 2017 (12:37 IST)
हांगकांग। हांगकांग के तट के पास समुद्र में 2 मालवाहक जहाजों के बीच टक्कर के कारण भारी मात्रा में तेल के रिसाव और भीषण बदबू फैलने की वजह से 13 समुद्री तटों (बीच) को बंद कर दिया गया है। बंदरगाहों की सफाई में मजदूर जुटे हुए हैं तथा समुद्र से अब तक 93 टन पॉम ऑइल निकाला जा चुका है। 
 
पर्ल नदी के मुहाने के पास शुक्रवार को दो मालवाहक जहाज आपस में टकरा गए थे जिसके कारण समुद्र में कम से कम 1,000 टन पाम ऑइल का रिसाव हो गया था। इसके 6 दिन बाद भी बुधवार को चीन के नियंत्रण वाले समुद्र तटों से पाम ऑइल में लिपटी मृत मछलियां, शंख, पत्थर, प्लास्टिक की बोतलें और अन्य कचरा मिल रहा है।
 
सरकार ने मंगलवार रात बताया कि समुद्र से अब तक 93 टन पॉम ऑइल निकाला गया है तथा समुद्र के पानी के ऊपर तैर रहे तेल की मात्रा कम हो रही है। तेल के रिसाव और भारी बदबू फैलने के कारण रविवार से अब तक 13 बीच बंद कर दिए गए हैं। 
 
पर्यावरणविदों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर तेल के रिसाव से समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। हाल में समुद्र में रिसाव का यह सबसे बड़ा मामला है। (वार्ता)
Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

CEC के साथ फोटो खिंंचवा कर विवादों में घिरे दिग्गज कांग्रेस नेता अजय सिंह,अब बोले- मुझे पता नहीं था वो ज्ञानेश कुमार थे

MMDR एक्ट विवाद: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में संकल्प प्रस्ताव पारित

महिला आरक्षण और परिसीमन पर फिर मोदी सरकार की अग्निपरीक्षा, क्या संसद में बहुमत के नंबर गेम में फंसेगा पेंच?

संसद के विशेष सत्र में पेश हो सकता है परिसीमन बिल? अखिलेश यादव ने बताया 'राजनीति की सबसे बड़ी भूल'

सीएम धामी बोले, विपक्ष को सकारात्मक सहयोग देना चाहिए

अगला लेख