suvichar

हांगकांग में चीन के राष्ट्रपति की यात्रा का विरोध

Updated: सोमवार, 26 जून 2017 (12:59 IST)
हांगकांग। हांगकांग को ब्रिटेन से चीन को सौंपे जाने की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर चीनी राष्ट्रपति की प्रस्तावित हांगकांग यात्रा के विरोध में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों ने उस प्रतिमा पर काला कपड़ा ढक दिया जो इस हस्तांतरण की प्रतीक मानी जाती है।
 
छात्र कार्यकर्ता जोशुआ वॉन्ग ने करीब एक दर्जन प्रदर्शनकारियों के साथ हांगकांग के हार्बरफ्रंट में आज सुबह विशाल स्वर्णिम बाउहीनिया फूल पर काला कपड़ा डाल दिया। सुरक्षाकर्मियों ने इस दौरान इस प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पर चढ़ने से प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश भी की।
 
हस्तांतरण के बाद बाउहीनिया की कलाकृति हांगकांग का प्रतीक बन गयी। दरअसल यह चीन द्वारा 1997 में इस शहर को दिया गया तोहफा था और इसे सम्मेलन स्थल के बाहर स्थापित किया गया है जहां गुरुवार से शुरू हो रही अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति शी वर्षगांठ समारोह के दौरान शामिल होंगे। बाद में पुलिस की मदद से काले कपड़े को हटाया गया जबकि वहां मौजूद लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता इस दौरान हांगकांग की स्वतंत्रता और पूर्ण स्वायत्तता के लिए नारेबाजी कर रहे थे। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख