Daily Horoscope
✕

हांगकांग की आजादी की कोई संभावना नहीं : चीन

Updated: शनिवार, 31 दिसंबर 2016 (11:39 IST)
बीजिंग। चीन ने कहा है कि हांगकांग की आजादी की कोई संभावना नहीं है और एक ही देश में दो प्रणालियों के तहत यह पूर्व ब्रिटिश कॉलोनी चीन के अधीन है, हालांकि कुछ मतभेदों को काफी हद तक सहा जा सकता है।

गौरतलब है कि इस समय हांगकांग में आजादी की मांग को लेकर आंदोलन हो रहे हैं जिससे चीन के नेता चिंतित हैं। इस पूर्व ब्रिटिश कॉलोनी को चीन ने वर्ष 1997 में नियंत्रण में लिया था और उस समय 'एक देश दो प्रणाली' पर सहमति बनी थी जिसके तहत इसे स्वायत्ता प्रदान की गई थी।
 
हांगकांग के मामलों से जुड़े कार्यालय के प्रभारी वांग गुआंगया ने चीन समर्थक हांगकांग की एक पत्रिका 'द बाउहिनिया' को एक इंटरव्यू में बताया कि इस प्रणाली के तहत हांगकांग के लिए आजादी की कोई संभावना नहीं है और इसकी भी अपनी एक निश्चित सीमा है जिसे छेड़ा नहीं जा सकता।
 
उन्होंने कहा कि चीन सरकार हांगकांग को लेकर पूरा धैर्य बरत रही है और जब तक देश के सिद्धांतों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है, तब तक हर तरह के मतभेदों को सम्मान के साथ बर्दाश्त किया जाएगा। (वार्ता)

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख