Daily Horoscope
✕

कमांडर-इन-चीफ बनने के लिए हिलेरी तैयार : मिशेल

Updated: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 (11:17 IST)
वॉशिंगटन। प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने कहा है कि हिलेरी क्लिंटन पहले दिन से ही अमेरिका की कमांडर-इन-चीफ बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, क्योंकि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार और पूर्व विदेश मंत्री के पास किसी अन्य उम्मीदवार के पूरी जीवनकाल से ज्यादा अनुभव है।
 
उत्तरी कैरोलिना में एक चुनावी रैली के दौरान मिशेल ओबामा हिलेरी क्लिंटन के साथ नजर आईं। मिशेल ने अमेरिका के बारे में एक ताकतवर, जीवंत और मजबूत देश के हिलेरी के दृष्टिकोण की तुलना रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के नाउम्मीदी और निराशा के दृष्टिकोण से की।
 
मिशेल ने कहा कि मैं यहां सबसे पहले और सबसे आगे हूं, क्योंकि हमें राष्ट्रपति पद के लिए हमारी दोस्त हिलेरी क्लिंटन से ज्यादा योग्य और तैयार उम्मीदवार कभी नहीं मिला। हमारी पूरी जिंदगी में कभी नहीं। मैं जहां भी जाती हूं, यही बात कहती हूं। मिशेल ने गुरुवार को कहा कि मैं हिलेरी की सराहना और सम्मान करती हूं।
 
उन्होंने कहा कि वे एक वकील, लॉ प्रोफेसर, अरकंसास की प्रथम महिला, अमेरिका की प्रथम महिला, अमेरिकी सीनेटर, विदेश मंत्री रही हैं तथा राष्ट्रपति पद के लिए उनके पास किसी भी अन्य उम्मीदवार के पूरे जीवनकाल से ज्यादा अनुभव है। हां, बराक (ओबामा) से भी ज्यादा। बिल (क्लिंटन) से भी ज्यादा इसलिए वे निश्चित तौर पर पहले दिन से ही कमांडर-इन-चीफ बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। और हां, वे एक महिला भी हैं। 
 
पिछले कुछ हफ्तों में मिशेल (52), हिलेरी (69) की एक मजबूत समर्थक बनकर उभरी हैं और उन्होंने कई अहम राज्यों में प्रभावी भाषण भी दिए हैं। (भाषा)
 
Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

कश्मीर के गुलमर्ग में अक्टूबर में ही बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में राजस्थान के प्रो. आशुतोष पारीक

अगला लेख