dharma sangrah
✕

ट्रंप की आर्थिक नीति बेहद जोखिमपूर्ण : हिलेरी

Updated: मंगलवार, 10 मई 2016 (12:18 IST)
वॉशिंगटन। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में सबसे आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियां अविचारित और बेहद जोखिमपूर्ण हैं। यह बात आज डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार नामित होने की प्रक्रिया में शीर्ष पर चल रही हिलेरी क्लिंटन ने एक चुनावी अभियान के दौरान कही।
 
नेशनल इकॉनामिक काउंसिल के पूर्व निदेशक जेन स्पर्लिंग ने कहा कि राष्ट्रपति पद के किसी प्रमुख उम्मीदवार द्वारा पेश यह सबसे जोखिमपूर्ण, अविचारित और प्रतिगामी कर प्रस्ताव है और इन आंकड़ों पर कोई ज्यादा असहमति नहीं है।
 
स्पर्लिंग ने कल ट्रंप के अपनी आर्थिक नीति पर जारी बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यदि आप कर नीति केंद्र के विश्लेषण पर निगाह डालें तो पता चलता है कि इससे शीर्ष एक प्रतिशत आबादी के कर बोझ में 40 प्रतिशत की कटौती होगी।
 
उन्होंने कहा कि शीर्ष 0.1 प्रतिशत लोगों के लिए कर कटौती 18 प्रतिशत होगी। इसलिए ट्रंप के धनाढ्यों को प्राथमिकता देने का अर्थ यह होगा कि सबसे अमीर शीर्ष 0.1 प्रतिशत आबादी के लिए करों में कटौती शेष 60 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए की गई कुल कटौती से अधिक होगी।
 
क्लिंटन के चुनावी अभियान के वरिष्ठ सलाहकार जेक सलिवन ने आरोप लगाया कि ट्रंप की योजना के मुताबिक अरबपतियों के लिए कर आधुनिक इतिहास में अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर रहेगा।
 
उन्होंने कहा कि दरअसल, तकनीकी तौर पर ट्रप की कर कटौती करोड़पतियों और अरबपतियों के लिए है। यह एक अरबपति द्वारा अरबपतियों के लिए तैयार कर योजना है। (भाषा) 
Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में

पुतिन और ट्रंप की डीजल डील क्या है?

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव डूबी, 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से मातम

Top News 14 October: बिहार नाव हादसा, ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, अमित शाह का राहुल गांधी पर वार

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

अगला लेख