dharma sangrah

हार्वे तूफान से टेक्सास में 450000 लोग प्रभावित

Updated: मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (00:43 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी आपात प्रबंधन अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि हार्वे तूफान की चपेट में टेक्सास प्रांत का तटवर्ती इलाका बुरी तरह प्रभावित हुआ है तथा 30 हजार लोगों को अस्थाई शिविरों में शरण लेनी पड़ी है। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य के साथ-साथ जरूरी संसाधन पहुंचाने को लेकर आकलन किया जा रहा है।                
 
संघीय आपात प्रबंधन एजेंसी के प्रशासक ब्रॉक लौंग ने कहा कि गत सप्ताहांत आए हार्वे तूफान के कारण हुए भूस्खलन होने और बाढ़ की चपेट में आकर साढ़े चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। उन्हें आपातकालीन सहायता पहुंचाने की जरूरत है। 
      
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने लुइसियाना के लिए एक आपात अनुरोध को मंजूरी दी जहां भयंकर बाढ़ आने की आशंका है। कार्यकारी सुरक्षा सचिव एलेन ड्यूक ने सुबह एक न्यूज ब्रीफिंग में कहा, हार्वे अभी भी खतरनाक तूफान बना हुआ है।
     
ड्यूक ने कहा कि संघीय एजेंसियां टेक्सास में सरकारी और स्थानीय अधिकारियों को बाढ़ से प्रभावित लोगों को बचाने, उन्हें राहत पहुंचाने पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने कहा, फिलहाल हम राहत और बचाव कार्यों पर ध्यान दे रहे हैं तथा नुकसान के आकलन का काम अगले सप्ताह होगा। (वार्ता) 
 
Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख