Hanuman Chalisa
✕

सीआईए के पूर्व निदेशक ने की एच-1बी वीसा की हिमायत

Updated: गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017 (18:22 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी कांग्रेस में एच-1बी वीसा के दुरुपयोग पर रोक लगाने को लेकर कई कानून पेश किए गए हैं लेकिन इसी बीच सीआईए के पूर्व निदेशक ने सांसदों से कहा है कि कार्य वीसा बहुत अहम हैं और अगर तेजतर्रार आप्रवासियों को नहीं आने दिया जाता है तो वे कनाडा जैसे अन्य देशों का रुख कर सकते हैं।
 
कांग्रेस की सुनवाई के दौरान जनरल (सेवानिवृत्त) डेविड पेट्रियस ने हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के समक्ष कहा कि कांग्रेस अगर एच-1बी वीसा को सीमित करने या नहीं करने या इसमें इजाफा करने या इससे जुड़े किसी भी पहलू पर चर्चा करती है तो निश्चित तौर पर यह बड़ा मुद्दा है। हमारी अर्थव्यवस्था के ऐसे क्षेत्रों में सही फैसला बहुत अधिक महत्व रखता है जिनमें हम विश्व की अगुवाई करते हैं। 
 
अमेरिकी वीसा से जुड़े मौजूदा प्रावधानों में संशोधन को लेकर ट्रंप प्रशासन के प्रस्तावों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में पेट्रियस ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के उदय से लेकर विनिर्माण क्रांति और जीवन विज्ञान समेत अन्य क्षेत्रों में भी यह बहुत अहम है।
 
उन्होंने कहा कि अगर आप कनाडा गए होंगे तो यह लिखा हुआ पाया होगा कि एच-1बी वीसा नहीं मिला? आपके आने से हमें खुशी हुई। पेट्रियस ने कहा कि इसलिए ये कहा जा सकता है कि बाहर प्रतिस्पर्धा है। कई अन्य देश हैं, जो विश्व के तेजतर्रार लोगों के स्वागत के लिए तैयार हैं। (भाषा)
Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

Assam Road Accident : असम में भीषण सड़क हादसा, छात्रों से भरी ट्रैवलर कंटेनर से टकराई, 23 की मौत की आशंका

कुलगाम में आतंकियों ने दागी थीं ‘आर्मर-पियर्सिंग’ स्‍टील की गोलियां

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

अगला लेख