dharma sangrah

H-1B वीजा में बड़े बदलाव की तैयारी में ट्रंप प्रशासन, भारतीयों पर पड़ सकता है असर...

Updated: गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (11:51 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने H-1B वीजा में बड़ी बदलाव की तैयारी का प्रस्ताव दिया है। इस कारण H-1B वीजा के अंतर्गत न सिर्फ खास पेशों की परिभाषा को बदला जाएगा बल्कि 'फॉरेन वर्क वीजा कैटेगरी' के अंतर्गत परिभाषा को भी बदला जाएगा जो कि भारतीयों में काफी प्रचलित है।


ट्रंप प्रशासन के इस कदम के कारण अमेरिका में काम कर रही भारतीय आईटी कंपनियों पर काफी प्रभाव पड़ेगा। यही नहीं, इंडियन-अमेरिकन लोगों द्वारा चलाई जा रही छोटी और मध्यम कैटेगरी की आईटी कंपनियों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।

इसके पहले आईटी क्षेत्र की एक हजार से अधिक छोटी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक समूह ने अमेरिका की इमीग्रेट एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। यह मुकदमा तीन साल से कम अवधि के लिए एच-1बी वीजा जारी करने को लेकर किया गया था।

दरअसल, सामान्य रूप से एच-1बी वीजा तीन साल से छह साल के लिए जारी किया जाता है। इस वीजा के तहत अमेरिकी कंपनियां विशेषज्ञता वाले खास काम के लिए विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करती है। खबरों के मुताबिक, नया प्रस्ताव 2019 तक बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि खास पेशों की परिभाषा को इसलिए फिर से परिभाषित किया जाएगा, ताकि एच-1 बी वीजा के तहत प्रतिभाशाली लोगों को लिया जा सके। यह रोजगार और एंप्लॉयर-एंप्लॉई संबंधों को भी फिर से परिभाषित करेगा ताकि अमेरिकी कामगारों के हितों की रक्षा की जा सके।

डीएचएस ने कहा कि विदेशी लोगों की तरफ से दायर किए गए अंतरिम रेग्यूलेशन गवर्निंग याचिका को भी यह अंतिम रूप दे रहा है, जिसके तहत एच-1 बी वीज़ा गैर-इमीग्रेट कैटेगरी पर लागू होता है।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

BRICS घोषणा पत्र में दिखी 'त्रिशक्ति' की ताकत, PM मोदी बोले- दुनिया को पुराने संस्थानों से नहीं चलाया जा सकता

ट्रंप चले मामा की चाल! US इलेक्शन में आई 'लाड़ला वोटर' योजना, हर वोटर को मिलेंगे 5 हजार डालर

प्रज्जवल रेवन्ना के मोबाइल में निकले पोर्न वीडियो, फोरेंसिक जांच में पुष्टि, पूर्व PM का पोता है रेवन्‍ना, रेप केस में हैं बंद

दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आगाज, BRICS रिफॉर्म के लिए क्या है पीएम मोदी का रोडमैप?

ईल मछली की तस्करी का रहस्यमयी और खतरनाक खेल

अगला लेख