biodatamaker

अपराधी राम रहीम और हनीप्रीत को मिला संयुक्त राष्ट्र का न्योता, पढ़ें ऐसा क्यों किया यूएन ने...

Updated: बुधवार, 4 अक्टूबर 2017 (16:02 IST)
न्यूयॉर्क। बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को यूनाइटेड नेशन वर्ल्ड टॉयलेट डे पर होने वाले कार्यक्रम को अपना समर्थन करने के लिए न्योता दिया है।
 
एक वेबसाइट की जानकारी के मुताबिक राम रहीम के साथ उसकी करीबी और 'मुंहबोली बेटी' हनीप्रीत को भी आयोजन में बुलाया गया है जबकि हनीप्रीत को भी देशद्रोह और दूसरे कुछ मामलों में मंगलवार को ही गिरफ्तार किया गया था। 
 
पेयजल और सफाई अभियान चलाने वाली संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा है कि डियर, हनीप्रीत और गुरमीत राम रहीम, आप वर्ल्ड टॉयलेट डे को सपोर्ट करें और अपनी बात रखें। भारत की मौजूदा दो सर्वा‍धिक विवादास्पद लोगों को संरा द्वारा इस तरह न्योता देने के फैसले को लेकर सभी हैरत में हैं।
 
आश्चर्य की बात है कि यह पहला मौका नहीं है जब संरा संस्था ने इन विवादित लोगों के बारे में बात की है। इससे पहले मंगलवार को भी एक ट्वीट कर गुरमीत राम रहीम से वर्ल्ड टॉयलेट डे पर सपोर्ट मांगा गया था। भारत में इस बात को लेकर आश्चर्य है। क्या यूएन को राम रहीम और हनीप्रीत की मौजूदा स्थिति की जानकारी वाकिफ नहीं है। क्या उसने न्योता देने के पहले इन दोनों के खिलाफ दर्ज मामलों पर गौर नहीं किया। 
 
विदित हो कि यूनाइटेड नेशन जनरल एसेंबली ने 2013 में 19 नवंबर को ऑफिशियली वर्ल्ड टॉयलेट डे घोषित कर रखा है, लेकिन लगता है कि अपने मेहमानों की हैसियत के बारे में ही संस्था को जानकारी नहीं है या‍ फिर हरियाणा पुलिस और संरा जनरल एसेंबली में ज्यादा अंतर नहीं है।  

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की: मोल्दोवा में रूसी ड्रोन की चपेट में आने से बचा विमान, नॉर्वे के पीएम का चौंकाने वाला खुलासा

ईरान युद्ध से क्रूड में लगी आग, Brent 101 डॉलर पार; ट्रंप बोले- जंग खत्म होते ही घटेंगे तेल के दाम

एपल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo: पासपोर्ट जैसा साइज और मिनी आईपैड जैसी स्क्रीन, जानिए कीमत

Top News 10 September: ड्रोन से बाल-बाल बचे जेलेंस्की, Apple का फोल्डेबल iPhone लॉन्च, क्रूड 101 डॉलर पार

बेटियों की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में शिक्षकों को मिलेगी खास ट्रेनिंग

अगला लेख