ramcharitmanas

साठगांठ के आरोपों में घिरे द. अफ्रीका में गुप्ता परिवार की खनन संपत्तियों की होगी बिक्री

Updated: सोमवार, 5 अगस्त 2019 (18:39 IST)
जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के गुप्ता परिवार की यूरेनियम और खनन संपत्तियों की बिक्री की जाएगी। सरकारी विभागों के साथ साठगांठ के आरोपों में घिरे गुप्ता परिवार ने दक्षिण अफ्रीका छोड़ दिया है। 
 
गुप्ता के स्वामित्व वाली ऑप्टिमम कोल माइन, ऑप्टिमम कोल टर्मिनल समेत एक अन्य कंपनी की बिक्री प्रक्रिया के लिए गोइंडस्ट्री डोवबिड को नियुक्त किया गया है।

कंपनी ने कहा कि गुप्ता की इन कंपनियों की परिसंपत्तियों के लिए 8 पेशकशें मिली हैं। इन्हें पिछले महीने नीलामी के लिए रखा गया था।
 
गोइंडस्ट्री डोवबिड कारोबार बचाने की प्रस्तावित योजना पर कर्जदाताओं की मंजूरी लेगी। इसके बाद कर्जदाताओं और संभावित खरीदारों के बीच बैठक आयोजित करेगी। इससे निवेशकों का पैसे वापस मिलने में मदद मिलेगी। 
 
तीनों गुप्ता बंधुओं पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ अपने संबंधों का दुरुपयोग करने का आरोप है। इसके बाद से गुप्ता परिवार दुबई में बस गया है। गुप्ता मूल रूप से उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख