Daily Horoscope
✕

हाईस्कूल का छात्र, गवर्नर पद का दावेदार

Updated: गुरुवार, 21 सितम्बर 2017 (15:59 IST)
टोपेका। अमेरिका के कन्सास राज्य में गवर्नर पद के लिए शानी मिशन नॉर्थ के छात्र  टाइलर रुजिख इस सप्ताह रिपब्लिकन पार्टी की दावेदारी के लिए प्रचार अभियान शुरु कर दिया है। उल्लेखनीय है कि वे गवर्नर पद की दावेदारी करने वाले दूसरे हाईस्कूल छात्र हैं और कन्सास में गवर्नर बनने के लिए किसी न्यूनतम उम्र की पात्रता का प्रावधान नहीं है। 
 
जब टाइलर रुचिख की इतिहास की अध्यापिका को इस बात की जानकारी हुई, उन्होंने समूची कक्षा को प्रचार तेज करने का संदेश दिया। रुजिख ने मंगलवार को कहा ' उन्हें पता है कि क्षमताएं क्या हैं और वे इसे मात्र एक छात्र नहीं वरन व्यक्ति के तौर पर जानते हैं। 
 
मंगलवार को ही, उन्होंने अपनी कक्षा में बिना किसी तैयारी के भाषण दिया। रुजिख अगले सप्ताह 17 वर्ष के हो जाएंगे। उन्होंने इसी सप्ताह अपनी प्रचार कमेटी बना ली और वे वर्ष 2018 में गवर्नर पद का रिपब्लिकन पार्टी की ओर से नामांकन हासिल करने का इरादा रखते हैं।    
 
विदित हो कि इस क्षेत्र में बहुत सारे प्रत्याशी पहले से ही मौजूद हैं जिनमें गवर्नर-इन- वेंटिंग जेफ कोलियर, कन्सास के विदेश सचिव क्रिस कोबाख और हाईस्कूल के ही एक अन्य छात्र दौड़ में शामिल हैं। वे कहते हैं कि ऐसा करने की प्रेरणा उन्हें जैक बर्गसन से मिली जोकि विचिता हाई स्कूल छात्र हैं और जिन्हें पिछले माह राष्ट्रीय स्तर प्रशंसा मिली। विदित हो कि उन्होंने डेमोक्रेटिक नामांकन के लिए प्रचार की शुरुआत की थी। 
 
कुछ समय पहले दोनों सोशल मीडिया पर दोस्त बन गए और बर्गसन के रुजिख को प्रोत्साहित किया कि वे अपने लिए प्रचार के बारे में सोचें। अगर दोनों को ही अपनी पार्टी की ओर से नामांकन मिल जाता है तो कन्सास को अगले वर्ष की नवंबर में दो हाईस्कूल छात्रों में से किसी एक को चुनना होगा। बर्गसन के उलट, रुचिख 2018 के आम चुनावों में वोट करने की पात्रता हासिल कर लेंगे। कन्सास अमेरिका के कुछ ऐसे राज्यों में से हैं जहां गवर्नरशिप के लिए उम्र की कोई पात्रता नहीं होती है। 
 
कन्सास के अलावा वरमांट भी एक ऐसा ही राज्य है जहां गवर्नर बनने के लिए एक 13 वर्षीय लड़का दावेदारी कर रहा है। कन्सास रिपब्लिकन पार्टी के स्टेट चेयरमैन केली अर्नाल्ड का कहना है कि अन्य हाईस्कूल के छात्रों ने भी इस संबंध में जानकारी मांगी है और समझा जा सकता है कि इस दौड़ में और भी अधिक छात्र शामिल हो सकते हैं। 
 
अर्नाल्ड का कहना है कि 'मैं इस बात की प्रशंसा करता हूं कि बहुत सारे युवा लोग इस प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। मैं जब हाई स्कूल में था, तब उसकी तुलना में आज बहुत सारे युवा दावेदार हैं।' वे अपने स्कूल के ऑनर रोल स्टूडेंट और स्कूल की डिबेट टीम के सदस्य हैं। साथ ही, वे हाई-वी स्टोर में एक कैशियर के तौर पर काम भी करते हैं।
Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख