Hanuman Chalisa
✕

खर्च संबंधी विधेयक पर ट्रंप के हस्ताक्षर, सरकारी कामकाज पटरी पर लौटा

Updated: मंगलवार, 23 जनवरी 2018 (12:03 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सरकारी खर्च से संबंधित एक अल्पकालीन विधेयक पर हस्ताक्षर करने के साथ तीन दिनों से ठप पड़ा सरकारी कामकाज पटरी पर लौट आया।
 
विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने वैध दस्तावेजों के बिना अमेरिका में रह रहे युवा अप्रवासियों के भविष्य को लेकर बहस कराने के लिए सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी के साथ समझौता करने के बाद सरकारी कामकाज दोबारा शुरू कराने के पक्ष में मतदान दिया।
 
कल रात अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों (सीनेट और प्रतिनिधि सभा) ने बहुमत के साथ विधेयक पारित कर दिया। विपक्षी दल ने सत्तापक्ष से अमेरिका में बचपन में अवैध तरीके से लाए गए हजारों लोगों (जिन्हें ‘ड्रीमर्स’ कहा जाता है) का भविष्य सुरक्षित करने को लेकर आश्वासन हासिल किया जिसके बाद विधेयक पारित किया गया। सीनेट ने विधेयक को 81-18 और प्रतिनिधि सभा ने 266-150 वोट से पारित किया।
 
ट्रंप ने कहा, 'मुझे खुशी है कि कांग्रेस में डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों को सद्बुद्धि आयी और अब वे हमारी महान सेना, सीमा गश्त कर्मियों के वेतन और संवेदनशील बच्चों के लिए बीमा का वित्तपोषण करने के लिए तैयार हैं।'
 
उन्होंने कहा कि अब उनकी सरकार अवैध आव्रजन की समस्या को सुलझाने के लिए काम करेंगी, अगर देश के लिए अच्छा होगा तो वह आव्रजन को लेकर एक दीर्घकालीन समझौता करेंगे।
 
गौरतलब है कि विधेयक पारित नहीं होने के कारण अमेरिका के संघीय कर्मचारियों को उनका वेतन नहीं मिल पा रहा था और उन्हें घर में बैठना पड़ा। (भाषा) 

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख