Hanuman Chalisa
✕

अमेरिकी चुनाव : गूगल ने मतदान व चुनाव से संबंधित भ्रामक विज्ञापनों को हटाया

Updated: मंगलवार, 30 जून 2020 (11:16 IST)
वॉशिंगटन। गूगल ने कहा कि उसने अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर गलत जानकारी देने वाले एवं भ्रामक विज्ञापनों को अपने मंच से हटा दिया है। इन विज्ञापनों में से कुछ ने मतदान के लिए पंजीकरण करने के लिए लोगों से शुल्क लिया, वहीं कुछ ने विपणन संबंधी लक्ष्य पूरा करने के लिए लोगों की निजी जानकारियां हासिल की। गैर-लाभकारी टेक कंपनी 'टेक ट्रांसपरेंसी प्रोजेक्ट' ने इन विज्ञापनों की पहचान की है।
ALSO READ: गूगल का दावा, अमेरिकी चुनावों पर हैकर्स की नजर, ट्रंप - बिडेन के अभियान हैक करने की कोशिश
संगठन ने पाया कि 'मतदान के लिए पंजीकरण', 'मेल द्वारा मतदान' और 'मेरा मतदान स्थल कहां हैं' जैसे विज्ञापन लिंक उन वेबसाइट द्वारा निर्मित किए गए हैं, जो मतदान पंजीकरण के लिए शुल्क ले रहे हैं, लोगों की निजी जानकारियां हासिल कर रहे हैं या लोगों के ब्राउजर में अवांछित सॉफ्टवेयर डाल रहे हैं।
 
गूगल ने कहा कि उसके मंच पर ऐसे विज्ञापनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। गूगल की प्रवक्ता शैर्लोट स्मिथ ने कहा कि हम अपने मंच पर ग्राहकों को ऐसे अनुचित व्यवहार से बचाने को प्रतिबद्ध हैं, विशेषकर जब बात चुनाव से जुड़ी जानकारियों की हो। (भाषा)

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

मोहन सरकार के तीन साल पूरे होने के बीच चित्रकूट में होगा मंत्रियों का चिंतन शिविर, विभागों के कामकाज का देंगे प्रेजेंटेशन

पाखंडी कहीं का... जमशेदपुर में बाबा रामदेव ने साधा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा निशाना, जानें और क्या कहा

अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश

अयोध्या से जनकपुर का सीधा सफर, नेपाल को 24 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने खोला पिटारा

भारत में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक के भाषण की चर्चा क्यों हो रही है?

अगला लेख