Daily Horoscope
✕

Google में कर्मचारियों के बढ़ते असंतोष के बीच HR chief ने दिया इस्तीफा

Updated: मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (12:23 IST)
सैन फ्रांसिस्को। गूगल में कर्मचारियों में असंतोष बढ़ने की खबरों के बीच कंपनी की एचआर (मानव संसाधन) प्रमुख एलीन नौगटन ने सोमवार को पद से हटने की पुष्टि की। गूगल के प्रमुख सुंदर पिचाई ने कहा कि एलीन ने जो भी किया (कंपनी) उसके लिए उनकी आभारी है और गूगल में उनकी दूसरी भूमिका के लिए उत्साहित हैं।
 
पिचाई के अनुसार नौगटन के कार्यकाल में गूगल के साथ करीब 70,000 लोग जुड़े। नौगटन ने कहा कि वे पिचाई और मुख्य वित्तीय अधिकारी रूथ पोराट के साथ उनका विकल्प ढूंढने में मदद करेंगे। नौगटन ने कहा कि मेरे पति और मैंने करीब 6 साल बाद अपने परिवार के पास न्यूयॉर्क जाने का फैसला किया है।
 
गौरतलब है कि गूगल में हाल ही के वर्ष में कार्यस्थल पर कर्मचारियों के बीच असंतोष काफी बढ़ गया है। कर्मचारी अमेरिकी सेना के साथ अनुबंध करने से लेकर चीन के लिए सर्च इंजन के 'वर्जन' में तब्दीली करने के शीर्ष स्तर के निर्णयों को लेकर नाराज हैं।
 
कंपनी ने पिछले साल नवंबर में भी 4 कर्मचारियों को डेटा सुरक्षा नीतियों का उल्लंघन करने का हवाला देते हुए निलंबित कर दिया था लेकिन गूगल पर आरोप लगे थे कि उसने कर्मचारियों को संघ बनाने की कोशिश करने की सजा दी है।
 
वहीं 2018 में यौन उत्पीड़नों की शिकायतों से निपटने के कंपनी के रवैए को लेकर भी कर्मचारियों ने विरोध जताया था। कर्मचारियों ने कंपनी के माउंटेन व्यू परिसर और विश्वभर में इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

MP के बालाघाट में चाउमीन खाने से 130 लोग बीमार, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

अगला लेख