Hanuman Chalisa
✕

अमेजन पर बिक रहे कालीन और पायदान पर स्वर्ण मंदिर की तस्वीर, बवाल

Updated: बुधवार, 19 दिसंबर 2018 (16:55 IST)
न्यूयॉर्क। स्वर्ण मंदिर की तस्वीर वाली पायदान और कालीन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर बेचे जाने को लेकर एक प्रमुख सिख संगठन ने आपत्ति दर्ज की है और सांस्कृतिक रूप से अनुचित और अपमानजनक उत्पाद हटाने की मांग की है।
 
सिख कोएलिशन ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि कुछ विक्रेता अमेजन पर स्वर्ण मंदिर की तस्वीर के साथ पायदान, कालीन और टॉयलेट सीट कवर बेच रहे हैं। 
 
सिख कोएलिशन के सिम सिंह ने अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जनरल काउंसल डेविड जेपोल्सकी को इस संबंध में एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है, 'हमें पता चला है कि कई विक्रेता आपके प्लेटफॉर्म पर ऐसी उत्पाद पोस्ट डाल रहे हैं जिन पर स्वर्ण मंदिर की और पूरब की संस्कृति की आध्यात्मिक छवियां हैं।' 
 
सिंह ने कहा कि अशुद्ध एवं गंदे वस्तुओं के संपर्क में आने वाले उत्पादों पर धार्मिक एवं आध्यत्मिक तस्वीरों का इस्तेमाल करना पूरब से शुरू हुए सभी धर्मों के लिए अपमानजनक है और स्वर्ण मंदिर भी इससे अलग नहीं है। स्वर्ण मंदिर की तस्वीर कभी भी पायदान, कालीन या टॉयलेट सीट कवर पर नहीं होनी चाहिए। (भाषा) 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख