kalsarpa dosh calculator
✕

वैश्विक तनातनी, धनकुबेरों को कोई खतरा नहीं

Updated: गुरुवार, 18 मई 2017 (15:41 IST)
लंदन। उत्तर कोरिया के साथ जारी तनातनी, सीरिया को लेकर रूस और अमेरिका के बीच शुरू आरोप-प्रत्यारोपों के दौर तथा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अस्पष्ट विदेश, आर्थिक और राजनीतिक नीतियों से निवेशकों में मचे हड़कंप के बावजूद दुनियाभर के धनाढ्य अपने-अपने कारोबार को लेकर बेफ्रिक हैं।
 
यूबीएस वेल्थ मैनेजमेंट की शुक्रवार को जारी सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक धनकुबेरों को यह भरोसा है कि वैश्विक पटल पर छायी आर्थिक, राजनीतिक और वित्तीय धुंध से वे अपने कारोबार को बिना किसी नुकसान के बचाकर निकाल ले जाएंगे। 
 
हांगकांग, जापान, सिंगापुर, ब्रिटेन, इटली और स्विट्जरलैंड में 10 लाख डॉलर से अधिक संपत्ति के 2,842 अमीरों के सर्वेक्षण के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है। 
 
सर्वेक्षण में शामिल 82 प्रतिशत अमीरों का कहना था कि यह इतिहास का सबसे अनिश्चित दौर है। एक चौथाई से ज्यादा प्रतिभागियों ने अपने-अपने निवेश की समीक्षा करनी शुरू कर दी है और करीब 50 फीसदी का कहना है कि वे भी अपने निवेशों की समीक्षा करना चाहते हैं, हालांकि अभी उन्होंने ऐसा करना शुरू नहीं किया है। (वार्ता) 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में बड़ा दांव: SIR की समय-सीमा बढ़ाने और CEC को हटाने का प्रस्ताव पास

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

मध्यप्रदेश में सरकारी बंगलों पर माननीयों की दादागिरी! हार के बाद पूर्व मंत्री और सांसद ने न बंगला खाली किया और न किराया चुकाया

शरद पवार की तबियत फिर बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

रोहतक के मिलन ढाबे पर खूनी गैंगवार, बाबा और हिमांशु भाऊ गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग में 4 की मौत

अगला लेख