Daily Horoscope
✕

टैक्सी ड्राइवरों से लिफ्ट मांगते हैं भूत

Updated: मंगलवार, 13 जून 2017 (10:02 IST)
अगर आपको ‍डरावनी फिल्मों, किस्सों, कहानियों का डर नहीं लगता है। आपको भूतों से बातचीत करने की आदत हो और कभी भी डर के मारे आपके रोंगटे नहीं खड़े होते हैं तो आपको जापान के एक स्थान 'तोहोकु' पर होना चाहिए। यहां के लोगों का दावा है कि यहां आपको भूतों से मिलने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि यहां चौराहों पर भूत ऐसे घूमते रहते हैं जैसेकि आप पार्क में घूमने निकले हों।
 
तोहोकु के लोगों का कहना है कि जब आपकी गाड़ी चलाने वाले से लिफ्ट देने की बात आती है तो समझ लीजिए कि मामला लिफ्ट तक ही सीमित नहीं है और जो कोई भी गाड़ी चला रहा होता है, उसके साथ निश्चित तौर पर अजीबोगरीब हरकतें होने लगती हैं। उसे किसी को भी बताने की जरूरत नहीं है कि आपकी गाड़ी में कोई आदमी नहीं वरन भूत बैठा है। अब यह भी जान लीजिए कि भूतों के मिलने की सबसे ज्यादा उर्वर जगह कहां है?
 
शायद आपको याद हो कि वर्ष 2011 में समूचा जापान एक सुनामी के आने के बाद तहस नहस हो गया था और आपको यह भी बताने की जरूरत नहीं है कि सुनामी की चपेट में हजारों की संख्या में लोग आए थे, उनमें से बहुत से लोगों की लाशें मिलीं तो बड़ी संख्या में लोग अभी तक गायब हैं और उनका कोई भी पता नहीं चल सका है। ऐसा माना जाता है कि ये मरे हुए लोग आज भी जापान में इधर उधर घूमत‍े मिल जाते हैं और इन्हें तोहोकु नामक स्थान पर 'तोहोकु' नाम पर एकत्र होते हैं।
 
स्थानीय लोगों का कहना है कि भूत, टैक्सी ड्राइवर्स से लिफ्ट मांगते हैं और अजीब हरकतें करते हैं। इस जगह पर 10 से ऊपर टैक्सी ड्राइवरों के इंटरव्यू लिए गए जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में बताया। एक टैक्सी ड्राइवर का कहना था कि- एक बार एक औरत उससे लिफ्ट मांगती है और लिफ्ट देने के कुछ देर बाद वह औरत अपने आप गायब हो गई। एक टैक्सी ड्राइवर का कहना था कि किसी ने लिफ्ट मांगी और पैसे मांगने पर गायब हो गया। 
 
ऐसी ऐसी कई घटनाएं वहां हर रोज की बात हो गई हैं। कुछ का कहना है कि कभी-कभी लिफ्ट देते ही गाड़ी अपने आप गलत दिशा में जाने लगती है। इस एरिया में टैक्सी ड्राइवर्स का आना' जाना कम हो गया है। यहां आज भी दर्जनों कारें टूटी-फूटी होकर पड़ी हुई हैं लेकिन कोई इन्हें ले जाने वाला नहीं हैं। 
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख