Daily Horoscope
✕

जी20 नेताओं ने आतंकियों के खिलाफ लिया यह संकल्प...

Updated: शनिवार, 8 जुलाई 2017 (00:24 IST)
हैम्बर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत जी20 नेताओं ने आतंकवाद की वैश्विक समस्या से निपटने के लिए संयुक्त प्रयास करने और उसे वित्तीय मदद देने वाले स्रोतों पर नकेल कसने का संकल्प लेते हुए आज कहा कि दुनिया से हर हिस्से से आतंकियों की सभी पनाहगाह नष्ट की जानी चाहिए।
 
उन्होंने यहां जी20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन आतंकवाद से निपटने पर 21 बिंदुओं वाले संयुक्त घोषणा पत्र में आपराधिक न्याय संबंधी कार्रवाई, ऐहतियातन कदम उठाने एवं संचालनात्मक सूचना साझा करने को लेकर खुफिया, कानून प्रवर्तन एवं न्यायिक प्राधिकारियों के बीच सूचना का तेज एवं लक्षित आदान प्रदान करने का संकल्प लिया।
 
जी20 नेताओं ने आतंकवादी गतिविधियों के लिए वित्तीय मदद को रोकने के लिए यह संकल्प दोहराया कि वे संपूर्ण अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली को आतंकवादियों को वित्तीय मदद देने के प्रतिकूल बनाएंगे और निजी क्षेत्र के साथ मिलकर काम करने समेत सूचना के आदान प्रदान को बढ़ाएंगे।
 
नेताओं ने इंटरनेट और सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके आतंकी गतिविधियों के लिए फंड एकत्र करने, लोगों की भर्ती करने और कट्टरपंथ को बढ़ावा देने पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाने की अपील की। उन्होंने निजी क्षेत्र के संचार सेवा प्रदाताओं से भी वेब से घृणा फैलाने वाली सामग्री हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की। (भाषा)
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

अगला लेख