Hanuman Chalisa
✕

भारत से कॉल सेंटर के माध्यम से अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले 15 लोग गिरफ्‍तार

Updated: शनिवार, 8 सितम्बर 2018 (12:51 IST)
शिकागो। अमेरिकी नागरिकों से कॉल सेंटर के जरिए धोखाधड़ी करके लाखों डॉलर ठगने के मामले में 15 लोगों और भारत की पांच बीपीओ कंपनियों को शुक्रवार को आरोपित किया गया। इन 15 लोगों में भारतीय मूल के लोग भी शामिल हैं।


अमेरिका में गुरुवार को घोटाले में संलिप्तता के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस घोटाले में दो हजार से ज्यादा अमेरिकी नागरिकों से करीब 55 लाख अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मद काजिम मोमीन, पलक कुमार पटेल, मोहम्मद सोजेब मोमीन, रॉड्रिगो लियोन-कैस्टिलो, डेविन ब्रैडफोर्ड पोप, निकोलस एलेज़ेंडर डीन, ड्रू केली रिग्गीन और जे. पेरिश मिलर को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें शुक्रवार को अमेरिकी मजिस्ट्रेट जेनेट एफ किंग के समक्ष आरोपित किया गया।

उन्होंने बताया कि सात प्रतिवादियों और भारत के पांच कॉल सेंटरों को उनकी कथित संलिप्तता के लिए आरोपित किया गया है। अमेरिकी अटॉर्नी ब्यूंग जे पाक ने कहा कि इन लोगों को आरोपित करने और कल की गई गिरफ्तारियों से फोन से किए गए इस घोटाले के पीछे के लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की हमारी प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।

कर प्रशासन में वित्त महानिरीक्षक जे. रसेल जॉर्ज ने बताया कि पांच कॉल सेटरों और भारत के सात सह षड्यंत्रकारियों को आरोपित करने से यह साफ हो गया है कि आईआरएस प्रतिरूपण घोटाला एक नए स्तर पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि इन षड्‍यंत्रकारियों ने अपने कर्मचारियों को घोटाले में शामिल होने के कथित रूप से निर्देश दिए थे।

आरोप में कहा गया है कि भारत के अहमदाबाद स्थित कॉल सेंटरों के एक नेटवर्क समेत सह षड्‍यंत्रकारियों की एक योजना में प्रतिवादी शामिल थे। वर्ष 2012 से 2016 के बीच अहमदाबाद में स्थित कॉल सेंटरों से इंटरनल रेवन्यू सर्विस (आईआरएस) या यूएस सिटीजन एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) के अधिकारी बनकर अमेरिकी नागरिकों से ठगी की और धन शोधन किया।

भारत स्थित एक्सीलेंट सोल्यूशन बीपीओ, एडीएन इंफोटेक प्रायवेट लिमिटेड, इंफोअस बीपीओ सोल्यूशन प्रायवेट लिमिटेड, एडोर इंफोसोर्स, इंक, जूरिक बीपीओ सर्विसेज प्रायवेट लिमिटेड कॉल सेंटरों को आरोपित किया गया है। (भाषा)

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

अगला लेख