Hanuman Chalisa

फ्लोरिडा में 150 साल बाद आया सबसे बड़ा तूफान 'माइकल', अब तक 17 लोगों की मौत

शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (23:53 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में शक्तिशाली तूफान 'माइकल' के गुजर जाने के बाद भी तबाही का मंजर थम नहीं रहा है और तूफान से सर्वाधिक प्रभावित फ्लोरिडा, जॉर्जिया और वर्जीनिया में शनिवार को मलबा हटाए जाने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई।
 
 
इस तूफान ने गुरुवार को फ्लोरिडा में दस्तक दी और उसके तुरंत बाद इससे 1 व्यक्ति की मौत हो गई। तूफान के कारण फ्लोरिडा में 8 और वर्जीनिया में 5 लोगों की मौत हो गई है। कई इलाकों में मलबा हटाने का काम शुरू नहीं हुआ है लिहाजा मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
 
संघीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख ब्रॉक लॉन्ग ने शुक्रवार को कहा था कि मुझे आशंका है कि शनिवार और रविवार को मलबे से लोगों के शव मिलने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ेगी। माइकल फ्लोरिडा पैनहैंडल में 1851 के बाद आया सबसे भयंकर तूफान है।
माइकल के कारण कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। कई सड़कें और मकान पानी में डूब गए। तूफान की वजह से 155 मील प्रतिघंटा (250 किलोमीटर प्रतिघंटा) की रफ्तार से हवाएं चलीं।
 
विमान से ली गई तस्वीरों में मैक्सिको बीच समेत कई इलाके पूरी तरह उजड़े हुए नजर आ रहे हैं। राहत एवं बचाव दल खोजी कुत्तों की मदद से मृतकों और जीवित बचे लोगों को मलबे के भीतर तलाश रहा है। फ्लोरिडा में हेलीकॉप्टर से भोजन और पेयजल गिराए जा रहे हैं।
 
गौरतलब है कि फ्लोरिडा के तटीय शहरों में माइकल के कारण भारी तबाही मची है और जॉर्जिया से लेकर वर्जीनिया तक मकान, दुकान तथा खेत पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। कई राज्यों में इसके कारण हुई बर्बादी का असली मंजर सामने आना बाकी है। फ्लोरिडा में बनीं अधिकतर इमारतें श्रेणी 3 का तूफान झेलने के लिए ही सक्षम हैं। तट से टकराते वक्त माइकल श्रेणी 5 का तूफान था और हवाएं 157 मील प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थीं। (भाषा)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

E20 पेट्रोल से माइलेज घटेगा या नहीं, क्या सच में आएंगी चींटियां और बीमा पर पड़ेगा असर? हरदीप सिंह पुरी ने बताई सचाई

आगरा में सनसनीखेज वारदात, पति की हत्या के बाद पत्नी ने बाथरूम में दफनाया शव, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान शुरू, जुलाई में स्कूलों में होगा महा पौधरोपण, हर छात्र बनेगा एक पौधे का संरक्षक

UP के शिक्षकों को बड़ी सौगात, 8 जुलाई से शुरू होगी कैशलेस चिकित्सा योजना, परिवार को भी मिलेगा मुफ्त इलाज का लाभ

अगला लेख