Hanuman Chalisa
✕

वियतनाम में विनाशकारी बाढ़, 37 लोगों की मौत

Updated: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (14:24 IST)
हेनोई। वियतनाम में उत्तरी और मध्य प्रांतों में गहरे चक्रवाती दबाव के कारण आई बाढ़ से पिछले कई दिनों में 37 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी ने गुरुवार को यह जानकारी दी है।
 
एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ के कारण ये मौतें हुई हैं। तेज बारिश के कारण प्रमुख बांधों में जल का स्तर बढ़ जाने से इसे छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा और इससे तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ा।
 
इसके कारण 17 हजार लोगों को बाहर निकाला गया है और 200 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए तथा 18 हजार मकान आंशिक रूप से डूब गए या नष्ट हो गए हैं। पानी जमा होने के कारण आठ हजार हेक्टेयर जमीन में धान की फसल बर्बाद हो गई है और 40 हजार मवेशी या तो मारे गए अथवा बह गए हैं।
 
अपनी लंबी तटरेखा के कारण वियतनाम को अक्सर विनाशकारी तूफानों तथा बाढ़ का सामना करना पड़ता है और ऐसे ही भयानक तूफान में पिछले साल 200 से अधिक लोग मारे गए थे। (वार्ता)
 

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

उत्तराखंड के बाद गुजरात में भी लागू हुआ UCC: विवाह, तलाक और लिव-इन के नियम बदले

तुर्किए से डिपोर्ट हुआ खूंखार ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान बनाकर चला रहा था सिंडिकेट

LIVE: भोपाल में अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल

लद्दाख में ईरानी केसर की दस्तक, क्या कश्मीरी केसर को मिलेगी कड़ी टक्कर?

फ्लाईदुबई कॉकपिट हमला: अल-कायदा से जुड़े सह-पायलट ने रची थी इजराइल में विमान गिराने की साजिश?

अगला लेख