dharma sangrah
✕

अमेरिका में जलप्रलय, बाढ़ से हाहाकार...

Updated: मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (14:06 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के टेक्सास में हार्वे तूफान के बाद आई बाढ़ से यहां हाहाकार मच गया। इस वजह से यहां का तटवर्ती इलाका बुरी तरह प्रभावित हुआ है। फिलहाल दक्षिण टेक्सास में भयंकर वर्षा हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि पानी का स्तर 50 इंच तक पहुंच सकता है। ह्यूस्टन और कई अन्य शहरों में सड़कों पर पानी भर गया है।
 
अमेरिका के चौथे सबसे बड़े शहर में राजमार्ग, घर और इर्दगिर्द के इलाके पानी में डूबे हुए हैं। यहां कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है।
 
बचावकर्ता फंसे हुए लोगों तक नावों के जरिए पहुंच रहे हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस हफ्ते के अंत तक जब तक आसमान साफ होने की उम्मीद है तब तक पूरे इलाके में 30,000 से अधिक लोग अपने घरों को छोड़कर जाने को मजबूर होंगे।
 
ह्यूस्टन और इर्दगिर्द के इलाकों में 1,00,000 से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी रह रहे हैं। अपने घरों में फंसे हजारों भारतीय छात्रों को भारतीय वाणिज्य दूतावास ने मदद दी।
 
संघीय आपात प्रबंधन एजेंसी के प्रशासक ब्रॉक लौंग ने कहा कि गत सप्ताहांत आए हार्वे तूफान के कारण हुए भूस्खलन होने और बाढ़ की चपेट में आकर साढ़े चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। उन्हें आपातकालीन सहायता पहुंचाने की जरूरत है। 
      
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लुइसियाना के लिए एक आपात अनुरोध को मंजूरी दी जहां भयंकर बाढ़ आने की आशंका है। कार्यकारी सुरक्षा सचिव एलेन ड्यूक ने सुबह एक न्यूज ब्रीफिंग में कहा, हार्वे अभी भी खतरनाक तूफान बना हुआ है।
     
ड्यूक ने कहा कि संघीय एजेंसियां टेक्सास में सरकारी और स्थानीय अधिकारियों को बाढ़ से प्रभावित लोगों को बचाने, उन्हें राहत पहुंचाने पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने कहा, फिलहाल हम राहत और बचाव कार्यों पर ध्यान दे रहे हैं तथा नुकसान के आकलन का काम अगले सप्ताह होगा। 
 
ट्रंप ने आगाह किया है कि अभूतपूर्व आंधी और तूफान की वजह से आई बाढ़ कुछ ऐसी है जिससे उबरने में टेक्सास को लंबा समय लगेगा क्योंकि इससे पहले इस तरह की आपदा कभी नहीं आई थी।
 
ट्रंप ने उष्णकटिबंधीय चक्रवात हार्वे के बारे में कहा कि संभवत: पहले इस तरह का कुछ नहीं हुआ है। खाड़ी तट पर सप्ताहांत में तूफान आया था और इसने ह्यूस्टन प्रांत को जल प्लावित कर दिया।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख