Daily Horoscope
✕

ऑस्ट्रेलिया में सदी की सबसे भयानक बाढ़, सड़कों पर आया नदियों का पानी, हजारों लोग घर छोड़ भागे

Updated: रविवार, 3 फ़रवरी 2019 (10:37 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में सदी की सबसे भयानक बाढ़ के कारण नदियों का पानी सड़कों पर आ गया और जिससे उत्तरपूर्वी हिस्से में हजारों लोगों को अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा। अधिकारियों ने अगले कुछ दिनों में और बारिश का अनुमान जताया है। ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी हिस्से में मानसून के समय भारी बारिश होती है लेकिन हाल ही में हुई वर्षा सामान्य स्तर से अधिक है।
 
उत्तरपूर्वी क्वींसलैंड के टाउंसविले शहर में हजारों निवासी बिना बिजली के रह रहे हैं और अगर बारिश जारी रही तो 20,000 से अधिक मकानों के जलमग्न होने का खतरा है। सैन्य कर्मी प्रभावित लोगों की मदद के लिए मिट्टी से भरे हजारों थैले दे रहे हैं। 
 
क्वींसलैंड की प्रमुख ने शनिवार को बताया कि यह मूल रूप से 20 साल में एक बार नहीं बल्कि 100 साल में एक बार होने वाली घटना है। टाउंसविले के निवासी क्रिस ब्रूकहाउस ने कहा, 'मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा।'
 
मौसम विज्ञान ब्यूरो ने बताया कि उत्तरी क्वींसलैंड राज्य के ऊपर धीमी गति से आगे बढ़ रहा मानसून का कम दबाव का क्षेत्र बन गया है जिससे कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है जितनी एक साल में नहीं हुई। (भाषा) 
 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

LIVE: दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को हिरासत में लिया, केजरीवाल भी डिटेन

अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, कौन संभाल रहा है CJP Protest की कमान?

CJP से निकाले गए Vijeta Dahiya ने Abhijeet Dipke की हिरासत पर उड़ाया मजाक, वीडियो शेयर कर कसा तंज

अगला लेख