ganesh chaturthi
✕

मछली खाने से कैंसर और हृदय रोग होने का खतरा कम, रिसर्च का दावा

Updated: शुक्रवार, 20 जुलाई 2018 (00:04 IST)
बीजिंग। बीजिंग। ओमेगा-थ्री फैटी एसिड युक्त मछली या अन्य खाद्य वस्तुएं खाने से कैंसर या हृदय संबंधी रोगों से असमय होने वाली मौत का खतरा कम हो जाता है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।
 
इस नए अध्ययन में 2,40,729 पुरुषों और 1,80,580 महिलाओं का 16 साल तक अध्ययन किया गया। इनमें से 54,230 पुरुषों और 30,882 महिलाओं की इस दौरान मौत हुई। अध्ययन के मुताबिक मछलियों और ओमेगा-थ्री फैटी एसिड और कुल मृत्यु दर में कमी के बीच महत्त्वपूर्ण संबंध देखा गया।
 
चीन की जेजियांग यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों ने पाया कि जो पुरुष मछली का ज्यादा सेवन करते थे, उनमें कुल मृत्यु दर नौ प्रतिशत कम देखी गई और ह्रदय संबंधी रोगों से होने वाली मौत में 10 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।
 
साथ ही, उनकी कैंसर से मौत होने की संभावना छ: प्रतिशत तक कम और सांस संबंधी रोग से होने वाली मौत में 20 प्रतिशत की कमी देखी गई। यह अध्ययन इंटर्नल मेडिसिन पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख