suvichar

यूनिवर्सिटी में फायरिंग, एक पुलिस अधिकारी मृत

Updated: मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (16:53 IST)
टेक्सास। अमेरिका की टेक्सास यूनिवर्सिटी के पुलिस विभाग में फायरिंग के दौरान एक पुलिस अफसर की मौत की खबर है। सूत्रों का कहना है कि हमले के बाद टेक्सास यूनिवर्सिटी कैंपस को बंद कर दिया गया है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले अमेरिका के लास वेगास में हुए आतंकी हमले में 59 लोगों की जान गई थी।
 
 
यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता क्रिस कुक ने कहा कि सुरक्षा अधिकारी कल रात एक छात्र के कमरे में निरीक्षण करने गया था। अधिकारी को छात्र के कमरे से नशा करने और नशीले पदार्थो के सबूत बरामद हुए।  इसके बाद अधिकारी इसके बारे में पूछताछ करने के लिए संदिग्ध को पुलिस थाने ले गया।
 
कुक ने बताया कि थाने में संदिग्ध ने बंदूक निकाली और एक पुलिस अधिकारी के सिर में गोली मार दी। वह उसकी हत्या करने के बाद वह वहां से भाग गया। हालांकि संदिग्ध की पहचान जाहिर नहीं की गई है। बहरहाल संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किए जाने के मद्देनजर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सोशल मीडिया पर छात्र के खिलाफ ‘लॉकडाउन’ नोटिस जारी कर दिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए सुरक्षित स्थानों में रहने की अपील की है। फिलहाल इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

ट्रंप को झटका, 75 देशों पर वीजा प्रतिबंध के फैसले पर रोक

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

जापान में 5.9 तीव्रता के भूकंप से दहला पूर्वी हिस्सा, टोक्यो तक महसूस हुए झटके, 23 लोग घायल

मुंबई के भुलेश्वर इलाके में गणेश प्रतिमा आगमन समारोह के दौरान हादसा, 2 की मौत, 5 घायल, 2 बच्चे भी शामिल

weather update : कमजोर पड़ा मानसून, अगले 2 हफ्ते बारिश को तरसेंगे कई इलाके, IMD ने जताई बड़ी चिंता, बढ़ सकता है फसलों पर संकट

अगला लेख