here

Hanuman Chalisa

थाईलैंड के पब में आग, 13 लोगों की मौत

शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (15:14 IST)
बैंकॉक। पूर्वी थाईलैंड के एक पब में शुक्रवार तड़के भीषण आग लगने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में लोग पब के प्रवेश द्वार से बाहर भागते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि उसके दरवाजे से काला घना धुआं निकल रहा है।
 
अगले कुछ ही पलों में प्रवेश द्वार का दरवाजा अचानक आग की लपटों से घिरता दिख रहा है, जिससे बाहर निकले वाले कई लोगों के कपड़े जलते नजर आ रहे हैं। बचाव कर्मियों ने बताया कि घटना में कम से कम तीन दर्जन लोग घायल हुए हैं।
 
प्रांतीय पुलिस प्रमुख मेजर जनरल अत्थासित खिज्जाहन ने समाचार चैनल ‘पीपीटीवी’ से कहा, आग बैंकॉक से 160 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित चोनबुरी प्रांत के सत्ताहिप जिले के माउंटेन बी पब में लगी और इसके पीछे की वजहों की जांच की जा रही है।
 
उन्होंने बताया कि पब के मालिक और कर्मचारी पुलिस थाने में अपने बयान दर्ज करा रहे हैं, जबकि फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से सबूत जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक, माउंटेन बी पब में आग लगने की सूचना बृहस्पतिवार देर रात 12.45 बजे मिली।
 
अधिकारियों ने बताया कि कई प्रत्यक्षदर्शियों ने विस्फोट की आवाज सुनाई देने के बाद पब के मंच के पास की छत से धुआं और आग की लपटें निकलने की बात कही है। नाना नाम के एक प्रत्यक्षदर्शी ने ‘पीपीटीवी’ से कहा, “गायिका ने भी धुआं और आग की लपटें निकलते देखा होगा। यही कारण है कि उसने चिल्लाकर आग लगने की बात कही और अपना माइक फेंक दिया।”
 
महिला वेटर थन्यापात शोर्नसुवनहिरन ने कहा, “मैंने ग्राहकों से कहा कि पब में आग लग गई है। मैं दरवाजे के पास खड़ी थी, इसलिए उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया। मैं लगातार आग-आग चिल्लाती रही और सुरक्षाकर्मी भी लोगों को बाहर निकालने में मदद कर रहे थे।”
 
पुलिस प्रमुख अत्थासित ने बताया कि पब के तीन प्रवेश द्वार थे ; पहला-सामने की तरफ, दूसरा-कैशियर के पास सामान उतारने के लिए और तीसरा-पीछे की तरफ। थाईलैंड के सरकारी टेलीविजन चैनल ‘टीपीबीएस’ के अनुसार, पिछला प्रवेश द्वार अक्सर बंद रहता है।
 
पब के एक डीजे ने ‘पीपीटीवी’ को बताया कि विस्फोट की आवाज सुनाई देने और पब की खिड़कियों के कांच चटकने के लगभग एक मिनट के भीतर आग तेजी से फैल गई। चैनल के मुताबिक, दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में दो घंटे से अधिक समय लगा। (भाषा)

Show comments

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

Ram temple donation theft row : राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की बड़ी रिपोर्ट, नकदी छिपाने के कई मामले उजागर, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर

Bankipur by-election : प्रशांत किशोर की पहली चुनावी परीक्षा, बांकीपुर उपचुनाव में दांव पर जनसुराज का भविष्य, क्या है पार्टी की रणनीति

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

होमगार्ड जवानों को 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा, CM योगी ने निभाया वादा

अहमदाबाद में रथयात्रा से पहले सुरक्षा सख्त : वेजलपुर, सैटेलाइट और सरखेज सहित कई इलाकों में पुलिस की सघन चेकिंग, वांटेड आरोपी जेल भेजे गए

अगला लेख