Hanuman Chalisa

मैक्सिको के नर्सिंग होम में आग, 16 की मौत

Updated: बुधवार, 24 जून 2015 (12:38 IST)
तिजुआना। उत्तरी मैक्सिको के एक नर्सिंग होम में तड़के आग लग जाने से वहां रह रहे कम से कम 16 उम्रदराज लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों को आशंका है कि यह आग जान-बूझकर लगाई गई।
 
‘ब्यूटीफुल डस्क’ नाम के इस स्थान पर आग से 5 वरिष्ठ लोगों के घायल होने की भी खबर है। एक व्यक्ति लापता बताया गया है। इस स्थान पर सीमाई शहर मेक्सिकली के ग्रामीण क्षेत्र के बिना आश्रय वाले लोग रहते थे।
 
मैक्सिकली के महापौर जायमे डियाज ओचोआ ने रेडिया फॉर्मूला को बताया कि इस केंद्र के प्रभारी इस धारणा पर भी गौर कर रहे हैं कि कहीं आग जान-बूझकर तो नहीं लगाई गई। उन्होंने कहा कि हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है।
 
डियाज ने कहा कि इसके पीछे संभावित वजह हो सकती है, क्योंकि इसे चलाने वाले नागरिक संगठनों और प्रबंधन के बीच तनाव चल रहा था। (भाषा) 

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में पहुंचे CM धामी, बोले- 'सेवा सबसे बड़ा धर्म'

यूपी में माताओं, बहनों और बेटियों को 2 दिन फ्री बस यात्रा, साथ में एक सहयोगी भी मुफ्त, रक्षाबंधन पर CM योगी का बड़ा तोहफा

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, दिव्यांग कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण की नीति बनेगी

ट्रंप को झटका, 75 देशों पर वीजा प्रतिबंध के फैसले पर रोक

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन