suvichar

खिलौना चबाने से टूटा टाइगर का दांत, सोने का लगाया...

Updated: शुक्रवार, 1 नवंबर 2019 (10:05 IST)
हमने अक्‍सर इंसानों के दांत टूट जाने के बाद सोने, चांदी या किसी और तरह के दांत लगाने के बारे में सुना या पढ़ा होगा, लेकिन जर्मनी के मासवीलर शहर में एक बाघिन का आगे का दांत खिलौना चबाने के कारण टूट जाने से उसकी जगह सोने का दांत लगाया गया है। वह अपने नए सोने के दांत दिखाते हुए मुस्कुराती सी नजर आती है।

खबरों के मुताबिक, बाघ के नुकीले दांत शिकार के लिए किसी भी चीज को फाड़ देने में सक्षम होते हैं। इटली के तस्करों से 5 साल पहले आजाद कराई गई बंगाल टाइगर कारा को इस महीने 2 सर्जरी कर सोने का दांत लगाया गया है। अगस्त में खिलौना चबाने से उसका आगे का दांत टूट गया था।

सर्जरी के 3 सप्ताह बाद वह सामान्य हो गई। पहली सर्जरी में 2 घंटे से ज्यादा का समय लगा, जबकि दूसरी सर्जरी के दौरान लगभग डेढ़ घंटे का समय लगा। 3 सप्ताह तक उसे बिना हड्डी का मांस खाने को दिया गया।

दांत लगने के बाद कारा काफी दिनों तक उसे चाटती रही, क्योंकि धातु के नए दांत के प्रति वह असहज महसूस कर रही थी। अब वह अपने नए सोने के दांत दिखाते हुए मुस्कुराती सी नजर आती है। 

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

Gen Z के प्यार और रिश्तों पर गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की दो टूक बातें, 'Situationship' से 'Soulmate' तक हर सवाल का जवाब

जापान के साथ यूपी की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, लखनऊ में उद्योग से कृषि तक बनेगी बड़ी साझेदारी की रणनीति

अगला लेख