biodatamaker
✕

ब्रिटेन में महिला से दुष्कर्म मामले में भारतीय को कारावास

Updated: बुधवार, 15 नवंबर 2017 (00:52 IST)
लंदन। ब्रिटेन में भारतीय मूल के 30 वर्षीय एक स्टोरकर्मी को एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में करीब आठ साल कारावास की सजा सुनाई गई है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, यह जानकारी सामने आई है कि महिला जब अपना मोबाइल फोन चार्ज करने उसके दुकान पर गई थी तो आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
 
बीबीसी ने बताया है कि स्वप्निल कुलात ने 40 वर्षीय एक महिला को दुकान के अंदर बंद कर उसे पीटा और उससे बलात्कार किया। रिपोर्ट के मुताबिक, मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट ने नागपुर निवासी कुलात को बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया, जिसके बाद कोर्ट ने उसे सात साल और आठ महीने कैद की सजा सुनाई।
 
‘मेट्रो डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, जेल से उसकी रिहाई के बाद उसे वापस भारत भेज दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि 19 मार्च को पीड़िता अपने एक दोस्त के घर जा रही थी, तभी उसने देखा कि उसके फोन की बैटरी चार्ज नहीं थी, जिसके बाद मोबाइल चार्ज करने के मकसद से वह विदिंगटन के एक दुकान पर गई और वहां काम कर रहे कर्मी कुलात से आग्रह किया कि क्या वह दुकान के अंदर आकर कुछ देर के लिए अपना मोबाइल चार्ज कर सकती है।
 
ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, उसने अपना फोन चार्ज में लगाया, जिसके तुरंत बाद कुलात ने दुकान को अंदर से बंद कर दिया और काफी आक्रामक व्यवहार करने लगा और महिला को वहां से निकलने नहीं दिया। 
 
उसने महिला को लकड़ी के डंडे से पीटा जिसके कारण उसे गंभीर रूप से चोट आई। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने उस महिला को रातभर अंदर बंद करके रखा और अगली सुबह छोड़ने से पहले उसे बार-बार जान से मारने की धमकी दी थी। (भाषा)

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख