dharma sangrah
✕

मालिक के धोखे से दुबई में फंसी भारतीय महिला

Updated: शनिवार, 28 नवंबर 2015 (13:14 IST)
दुबई। बेहतर जिंदगी की तलाश में अपने बसे-बसाए आशियाने को बेचकर दुबई कमाने के लिए आई भारत के मुंबई महानगर की फरीदा बेगम ने कभी सपने में भी यह नहीं सोचा था कि अपने मालिक पर भरोसा करना उनके लिए महंगा साबित होगा कि उन्हें दर-दर की ठोकरें खानी पड़ेंगी।


‘गल्फ न्यूज’ में प्रकाशित खबर के अनुसार 39 साल की फरीदा बेगम का मालिक अपनी दुकान बंद करके और उनका पासपोर्ट लेकर फरार हो गया है। फरीदा का कहना है कि वे न तो अब मुंबई वापस जा सकती हैं और जब तक वे स्वीकृत अवधि से अधिक समय तक ठहरने का 29,000 दिरहम का जुर्माना नहीं चुकातीं, तब तक दुबई में कोई नई नौकरी भी नहीं कर सकती हैं।

एक प्रशिक्षित ब्यूटीशियन फरीदा पिछले साल मई में 2,500 दिरहम की कॉस्मेटिक सेल्सगर्ल की नौकरी के लिए दुबई आई थीं। उनका दावा है कि आवास वीजा के लिए वे जरूरी मेडिकल जांच से भी गुजरीं लेकिन वास्तव में आधिकारिक रूप से उनके वीजा के लिए कोई आवेदन नहीं किया गया।

उन्हें गत सप्ताह तक इन सभी वाक्यों की जानकारी नहीं थी लेकिन वे जब आव्रजन में गईं तो उन्हें पता चला कि उन पर गत साल 28 जून से जुर्माना लगाया गया है।

फरीदा ने अपने मालिक पर आरोप लगाया कि वह पूरे समय उनके पासपोर्ट को अपने पास रखता था और जब भी उन्होंने पासपोर्ट मांगा तो उसने हमेशा बहाना बनाकर टाल दिया। उन्होंने 3 महीने बिना वेतन के काम किया और एक दिन उन्हें दुकान भी बंद मिली।

फरीदा 13,000 दिरहम की रकम खर्च करके दुबई आई थीं, लेकिन अब उन्हें गिरफ्तारी और देश वापस भेजे जाने का भय सता रहा है। फिलहाल वे एक भारतीय परिवार के शरण में हैं। अभी उनके पास भारतीय महावाणिज्य दूतावास से जारी प्रोविजनल पासपोर्ट है और उसकी अवधि 21 सितंबर 2016 को खत्म हो जाएगी। (वार्ता)
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की बैठक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, भाजपा का पलटवार

भोपाल में होगी इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, 12 दिसंबर को जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन