dharma sangrah
✕

फेसबुक की COO शेरिल सैंडबर्ग ने दिया इस्तीफा, कहा- अब जिंदगी के नए अध्याय का वक्त आ गया

Updated: गुरुवार, 2 जून 2022 (11:54 IST)
सैन फ्रांसिस्को। सोशल नेटवर्किंग मंच फेसबुक की स्वामित्व रखने वाली कंपनी मेटा की मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) शेरिल सैंडबर्ग ने पद छोड़ने की घोषणा की है। फेसबुक को एक स्टार्टअप से डिजिटल क्षेत्र का सिरमौर बनाने में अहम भूमिका निभाने वालीं सैंडबर्ग ने 14 वर्षों तक इस पद पर रहने के बाद बुधवार को हटने की घोषणा की। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि अब जिंदगी के नए अध्याय का वक्त आ गया है।
 
वे फेसबुक के सार्वजनिक होने से 4 साल पहले वर्ष 2008 में कंपनी से जुड़ी थीं। इस लंबे कार्यकाल में सैंडबर्ग ने फेसबुक के डिजिटल विज्ञापन व्यवसाय को बखूबी संभाला। फेसबुक को 100 अरब डॉलर वाले व्यवसाय में तब्दील करने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। इसी वजह से फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के बाद कंपनी में सैंडबर्ग को दूसरा सबसे अहम स्थान रहा है।
 
जुकरबर्ग ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि जेवियर ओलिवन मेटा के नए सीओओ के रूप में दायित्व संभालेंगे। अभी तक वह फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और मेसेंजर ऐप का कामकाज देख रहे थे।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

अगला लेख