suvichar
✕

दो आतंकवादियों ने रची थी विमान को विस्फोट से उड़ाने की साजिश

Updated: शुक्रवार, 4 अगस्त 2017 (16:07 IST)
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया में आतंकवाद के आरोपों का सामना कर रहे इस्लामिक स्टेट के 2 आतंकवादी गत महीने सिडनी से प्रस्थान करने वाले एतिहाद एयरवेज के विमान पर देश का अब तक का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला करने की साजिश रच रहे थे।
 
पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि सिडनी के उपनगरों में 5 संपत्तियों पर पुलिस ने छापे मारे और 4 लोगों को गिरफ्तार किया। खालिद खयात और महमूद खयात पर आतंकवाद से संबंधित 2 अपराधों के आरोप लगाए गए हैं और पारामत्ता की स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को उन्हें जमानत देने से इंकार कर दिया। एक अन्य व्यक्ति को सप्ताह के मध्य में रिहा कर दिया गया जबकि चौथा व्यक्ति अब भी हिरासत में है।
 
इन आतंकवादियों की योजना 15 जुलाई को विमान में विस्फोटक यंत्र लेकर जाने की थी लेकिन यह योजना नाकाम हो गई। दोनों आतंकवादियों को आतंकवादी हमले की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
 
ऑस्ट्रेलिया के संघीय पुलिस उपायुक्त माइकल फेलन ने कहा कि खालिद खयात और महमूद खयात पर गुरुवार रात आतंकवाद संबंधी अपराधों के आरोप तय किए गए। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन की एक खबर के मुताबिक पुलिस का आरोप है कि सीरिया में इस्लामिक स्टेट के एक आतंकवादी के निर्देशों पर यह आईईडी बनाया गया और इसे 15 जुलाई को सिडनी से रवाना होने वाले एतिहाद के विमान पर सवार होने वाले आरोपियों में से एक के भाई की बैठक में लगाया जाना था।
 
पुलिस ने बताया कि आरोपी के भाई को इस योजना का पता नहीं था। बहरहाल, हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया गया और इसके बाद एक रासायनिक हमले की दूसरी योजना बनाई गई लेकिन बाद में उसे भी पूरी तरह से नाकाम कर दिया गया। (भाषा) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख