Daily Horoscope
✕

Twitter के अधिग्रहण के बाद एलन मस्क ने ट्वीट किया, पंछी आजाद हुआ...

Updated: शनिवार, 5 नवंबर 2022 (18:49 IST)
बोल्डर (अमेरिका)। एलन मस्क ने 44 अरब अमेरिकी डॉलर में टि्वटर के अधिग्रहण की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2022 को आधिकारिक तौर पर पूरी करने के बाद ट्वीट किया, पंछी आजाद हुआ। हालांकि माइक्रोब्लॉगिंग मंच के कुछ उपयोगकर्ताओं ने इसे मंच छोड़ने के एक कारण के रूप में देखा। अगले 48 घंटों के दौरान, मैंने अपने टि्वटर फीड पर अनगिनत घोषणाएं देखीं, जिनमें लोगों ने इस मंच को छोड़ने या छोड़ने की तैयारी करने की घोषणाएं कीं।

‘हैशटैग गुडबायटि्वटर’, ‘हैशटैग टि्वटरमाइग्रेशन’ और ‘हैशटैग मास्टोडन’ ट्रेंड कर रहे थे। एक यूजर काउंटिंग बॉट के अनुसार, विकेंद्रीकृत, ओपन सोर्स सोशल नेटवर्क ‘मास्टोडन’ के पास कुछ ही दिनों में 100000 से अधिक उपयोगकर्ता आ गए हैं।

ऑनलाइन समुदायों का अध्ययन करने वाले एक सूचना वैज्ञानिक के रूप में मुझे इससे ऐसा लगा कि यह कुछ नई चीज की शुरुआत की तरह है। सोशल मीडिया मंच हमेशा के लिए नहीं चलते। आपकी उम्र और ऑनलाइन आदतों के आधार पर, शायद कोई ऐसा मंच है जिससे आप चूक जाते हैं, भले ही वह अभी भी किसी न किसी रूप में मौजूद हो। माइस्पेस, लाइवजर्नल, गूगल+ और वाइन के बारे में सोचें।

जब सोशल मीडिया मंच में गिरावट आती है, तो उसका उपयोग करने वाले उपयोगकर्ता भी उसका साथ छोड़ देते हैं और कभी-कभी वे किसी नए मंच की तलाश करते हैं। टि्वटर पर उथल-पुथल के कारण कंपनी के कई उपयोगकर्ता मंच छोड़ने पर विचार कर रहे हैं।

कई साल पहले, मैंने ब्रायना डायम के साथ एक शोध परियोजना का नेतृत्व किया, जो अब मेन विश्वविद्यालय में हैं, जहां लगभग दो दशकों की अवधि में लगभग 2000 लोगों ने मंच छोड़ा। हमने इसे इसलिए चुना क्योंकि यह एक बड़ा समुदाय है जो कई अलग-अलग ऑनलाइन मंच पर पनपा है। 1990 के दशक में यूज़नेट पर बफी द वैम्पायर स्लेयर फैन फिक्शन लिखने वाले कुछ ऐसे ही लोग 2000 के दशक में लाइवजर्नल पर हैरी पॉटर फैन फिक्शन और 2010 में टम्बलर पर स्टार वार्स फैन फिक्शन लिख रहे थे।

प्रतिभागियों से इन मंचों पर जाने के उनके अनुभवों के बारे में पूछकर- वे क्यों छोड़ गए, वे क्यों शामिल हुए और ऐसा करने में उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हमने उन कारकों के बारे में जानकारी ली जो मंच की सफलता और विफलता को प्रेरित कर सकती है। साथ ही किसी समुदाय के मंच से स्थानांतरित होने पर किस तरह के नकारात्मक परिणाम होने की संभावना है।

कितने लोग अंततः टि्वटर छोड़ने का फैसला करते हैं और एक समय में कितने लोग ऐसा करते हैं, दूसरे मंच पर एक समुदाय बनाना कठिन कार्य है। लोगों का कोई एक मंच छोड़कर दूसरे का चयन नेटवर्क प्रभावों द्वारा संचालित होता है, जिसका अर्थ है कि एक नए मंच का महत्व इस बात पर निर्भर करता है कि वहां और कौन हैं।(द कन्वरसेशन)
Edited by : Chetan Gour

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Cold Wave Alert : शीतलहर से बचाव के लिए योगी सरकार अलर्ट, लखनऊ में रैन बसेरों की बढ़ीं सुविधाएं; जानें कहां कितने लोगों के ठहरने का इंतजाम

3-1 से भारत ने चीन को हराकर जीती चैंपियन्स ट्रॉफी, CM मोहन यादव ने हर खिलाड़ी को 5 लाख रूपए देने का किया वायदा

Mann Ki Baat 140th Episode: नशे से लेकर संचार साथी तक, पीएम मोदी की 12 बड़ी बातें, जानिए किन मुद्दों पर दिया संदेश

yogi adityanath : योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, बोले- यूपी के 80% लोग BJP के साथ, बाकी 20% कांग्रेस-सपा के लिए आजाद

दुबई में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट दल की उपकप्तान बनीं इंदौर की अनादि तागड़े

अगला लेख