Hanuman Chalisa
✕

तेज गति से जा रही दो ट्रेनों की टक्कर, 44 की मौत

Updated: शनिवार, 12 अगस्त 2017 (08:44 IST)
काहिरा। मिस्र में शुक्रवार को तटीय शहर अलेग्जांद्रिया में तेज गति से जा रही दो ट्रेनों की टक्कर से 44 लोग मारे गए और करीब 180 घायल हो गए।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि मिस्र की राजधानी काहिरा से एक ट्रेन आ रही थी और दूसरी ट्रेन पोर्ट सैद से आ रही थी। खुर्शीद इलाके में दोनों ट्रेनों की टक्कर हो गई।
 
परिवहन मंत्रालय ने बताया कि कहिरा से अलेग्जांद्रिया आ रही ट्रेन उस ट्रेन के पीछे टकरा गई जो पोर्ट सैद से अलेग्जांद्रिया जा रही थी लेकिन घटना के समय खुर्शीद स्टेशन पर खडी थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के हवाले से बताया गया है कि दुर्घटना में कम से कम 44 लोग मारे गए और करीब 179 घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्री के सलाहकार शरीफ वादी ने बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।
 
मंत्रालय ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर 75 एंबुलेंस तैनात की गई हैं और अलेग्जांद्रिया में सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय में अवर सचिव मागदी हेगाजी ने बताया कि बचाव दल जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहा है। घायलों को एंबुलेंसों के जरिये समीपवर्ती अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : ट्विटर 
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख