shradh paksha
✕

भूकंप से थर्राया ताइवान, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

Updated: बुधवार, 7 फ़रवरी 2018 (09:50 IST)
ताइपे। ताइवान के तटवर्ती शहर हुआलीन में आए जबरदस्त भूकंप में चार लोगों की मौत हो गई तथा 200 से ज्यादा घायल हुए हैं। 
 
ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग वेन के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार राष्ट्रपति ने कैबिनेट और संबंधित मंत्रालयों को आपदा राहत कार्य तेज करने के लिए कहा है।
 
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण संस्थान ने कहा कि ताइवान में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 मापी गई थी। संस्थान ने बताया कि इसका केन्द्र जमीन से एक किलोमीटर नीचे था। भूकंप के बाद कई और झटके महसूस किए गए लेकिन सुनामी की चेतावनी नहीं है।
 
गौरतलब है कि ताइवान में 2016 में आए भूकंप में एक सौ से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा 1999 के जबरदस्त भूकंप में दो हजार से अधिक लोग मारे गए थे।
 
कई इमारतें ध्वस्त, राजमार्ग बंद : अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण संस्थान ने कहा कि भूकंप के कारण एक होटल समेत कई इमारतें ध्वस्त हो गई तथा राजमार्ग को बंद करना पड़ा। सरकार ने भी एक सैन्य अस्पताल के इमारत के झुकने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दो पुल में भी दरार आ गई है जिसका फिलहाल इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। (वार्ता)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को हिरासत में लिया, केजरीवाल भी डिटेन

अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, कौन संभाल रहा है CJP Protest की कमान?

CJP से निकाले गए Vijeta Dahiya ने Abhijeet Dipke की हिरासत पर उड़ाया मजाक, वीडियो शेयर कर कसा तंज

महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी मुंबई में हिरासत में, क्या है CJP प्रोटेस्ट से कनेक्शन

गुजरात के किसानों को भूपेंद्र पटेल की बड़ी सौगात, 80 हजार हेक्टेयर खरीफ फसल को मिलेगा पानी

अगला लेख