kundali milan
✕

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, दो की मौत

Updated: शनिवार, 16 दिसंबर 2017 (09:48 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया के मुख्य जावा द्वीप पर 6.5 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप में दो लोगों की मौत हो गई और राजधानी जकार्ता में लोगों के बीच घबराहट पैदा हो गई।
 
अधिकारियों ने बताया कि अभी सुनामी के कोई संकेत नहीं मिले हैं लेकिन उन्होंने भूकंप के बाद चेतावनी जारी की है। भूकंप के झटके राजधानी से करीब 300 किलोमीटर तटीय क्षेत्र में महसूस किए गए।
 
राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पूर्वो नुग्रोहो ने बताया कि पश्चिम जावा के कियामिस क्षेत्र में ध्वस्त हुए मकान के मलबे में फंसे 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
 
इस द्वीप में कम से कम पांच अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। अधिकारी भूकंप से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। भूकंप कल स्थानीय समयानुसार आधी रात से पहले आया।
 
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र तटीय शहर किपातुजाह से पूर्व दक्षिण पूर्व में जमीन से 91 किलोमीटर की गहराई में था। तटीय शहर किलाकैप में सुनामी के डर से लोगों को बाहर निकाला गया। भूकंप से कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। (भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

jharkhand : झारखंड में भीषण सड़क हादसा, 4 बच्चों और 4 महिलाओं समेत 13 की मौत

Rahul Gandhi on Delimitation Bill : राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 850 सीटों का प्रस्ताव भारतीय लोकतंत्र की हत्या, देश को तानाशाही की ओर ले जा रही BJP

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

अगला लेख