dharma sangrah
✕

यूनान में भूकंप से तबाही, बंदरगाह क्षतिग्रस्त, कई इमारतें ढही

Updated: शुक्रवार, 21 जुलाई 2017 (08:56 IST)
कोस। यूनानी द्वीप समूह में शुक्रवार सुबह आए भीषण भूकंप में कई इमारतें और बंदरगाह क्षतिग्रस्त हो गए। यहां दो लोगों की मौत हो गई। करीब 100 से अधिक लोग घायल हो गए। भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी गई है।
 
शहर के अधिकारियों के अनुसार भूकंप अधिकेंद्र के सबसे नजदीक होने के कारण कोस द्वीप सबसे अधिक प्रभावित हुआ। कुछ पुराने भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। बड़े पैमाने पर इमारतों में दरारें आई हैं, खिड़कियां टूट गई हैं और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई।
 
कोस के मेयर जॉर्जोस क्रिटिसिस ने यूनान की सरकारी मीडिया को कहा, 'द्वीप के अन्य हिस्सों में कोई समस्या नहीं है। केवल मुख्य शहर ही इससे प्रभावित हुआ है। अधिकतर पुरानी इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिनका निर्माण भूकंपरोधी निर्माण नियम आने से पहले हुआ था।'
 
क्रिटिसिस ने बताया कि आधी रात को आए भूकंप के बाद बचावकर्मी मकानों में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। आपात सेवाओं के साथ सेना को भी मौके पर तैनात किया गया है। तटरक्षक अधिकारी ने बताया कि द्वीप का बंदरगाह भी क्षतिग्रस्त हुआ है और नौकाओं को वहां खड़ा नहीं किया जा रहा।
 
कोस के क्षेत्रीय सरकारी अधिकारी जॉर्जोस हलकिदोस ने बताया कि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा, 'दो या तीन लोगों की हालत गंभीर है जिनकी सर्जरी की जा रही है।' यूनानी अधिकारियों का कहना है कि भूकंप की तीव्रता 6.5 थी और इसका अधिकेन्द्र तुर्की के बोद्रुम से 10 किलोमीटर दक्षिण में, 10 किलोमीटर की गहराई में था।
 
तुर्की के आपदा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.3 थी। उसके बाद करीब और 20 झटके महसूस हुए हैं। तुर्की के अधिकारी के अनुसार, वहां किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ग्रीस और तुर्की में अक्सर भूंकप की घटनाएं होती रहती हैं। (भाषा) 
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख